Monday, 28 September 2015

लहसुन की चटनी

लहसुन की चटनी

    कई बार ब्रेकफास्ट में मैं प्लेन पराठा बनाती हूँ। प्लेन पराठे के साथ मुझे लहसुन की चटनी बनाना बेहद पसंद है। आपको पता है कि लहसुन में कितने फायदे हैं? लहसुन एक ऐसा मसाला या खाद्द सामग्री है जो हर भारतीय रसोईघर में आसानी से मिल जाता है।  यह छोटा-सा लहसुन का फाँक सिर्फ खाने का जायका ही नहीं बढ़ाता है साथ ही इसके बहुत सारे औषधिय गुण भी हैं। लहसुन बैक्टिरीअल और वायरल संक्रमण को दूर करता है।  त्वचा के संक्रमण को ठीक करता है। यह रक्त का थक्का बनने में सहायता करता है। ब्लड-प्रेशर को नियंत्रित करता है। दिल को स्वस्थ रखने के साथ-साथ कोलेस्ट्रोल के स्तर को कम करता है। लहसुन एलर्जी से लड़ता है। कैंसर से बचने में मदद करता है तथा ब्लड शुगर को नियंत्रित करता है। 

    जब एक लहसुन के इतने फायदे, तो क्यों न हम ब्रेकफास्ट में भी प्रयोग करें। बस, इसी बहाने मैं अकसर प्लेन पराठा के साथ लहसुन की चटनी बनाती हूँ। आइए आज आपसे भी शेयर कर रही हूँ। आप भी इसे अपने टेस्टफुल मेनू में रख सकते हैं। 


लहसुन की चटनी की सामग्री -
  • दो बड़े लहसुन
  • १ चम्मच नीबू का रस
  • नमक स्वादानुसार 
  • आधा प्याला जैतून या सरसों का तेल

बनाने की विधि -
  • लहसुन छीलें और इसकी कलियाँ हरी मिर्च और नमक के साथ मिक्सर में थोड़ा-थोड़ा तेल डालते हुए महीन पीसें।
  • अब शीशे की बोतल में बंद कर के फ्रिज में रखें।
  • यह जम कर मक्खन जैसा हो जाता है और किसी भी तरह की डबलरोटी, पिज़ा या सूप के साथ मज़ेदार स्वाद देता है। वैसे मैं तो इसे प्लेन पराठा या आलू पराठा के साथ अपने टेस्टफुल मेनू में रखती हूँ। 

                                                           ----------------------------

No comments:

Post a Comment