भले वेजिटेबल सूप सभी को पसंद आता है, मगर बच्चों को तो जैसे नफ़रत। मेरा बेटा तो नाम सुनते ही नाक सिकोड़ लेता है। मैं चाहती हूँ कि उसके पसंद के लायक कुछ ऐसा प्रयास करूँ कि वेजिटेबल सूप लेना शुरू कर दे। आज मैंने कुछ अलग प्रयोग किया। अपने प्रयोग को आपके साथ भी साझा कर रही हूँ। आप भी अपने टेस्टफुल मेनू में सम्मिलित कर सकते हैं। आप भी शाम को खाने से पहले ढेर सारी पौष्टिक सब्ज़ियों से बने इस टेस्टी और हेल्दी सूप का मज़ा ज़रूर लें।
वेजिटेबल सूप के लिए आवश्यक सामग्री -
(मैंने जो उपयोग किया वह बताती हूँ )
- गाजर - 1 मीडियम आकार की
- बेसन - 1/4 कटोरी
- फ्रेंच बिन्स - 4-5
- चुकंदर - 1/4 हिस्सा
- सेव - 1/4 हिस्सा
- अदरक - 1/2 इंच लम्बा टुकड़ा कद्दूकस कर के
- मक्खन - 1 चम्मच
- नमक - स्वादानुसार
- नीबू - आधा
- हरा लहसुन - 1 बड़ा चम्मच
कैसे तैयार करें यह टेस्टी-मेनू ?
- 2 बडे़ चम्मच पानी में बेसन को अच्छे से घोल लें ताकि गाँठ ना बने।
- अब एक मोटे तले के पैन में मक्खन गर्म करके उसमें अदरक और पहले से काट कर तैयार की सारी सब्ज़ियां डाल कर 2 मिनट तक चलाते हुए हल्की आंच पर भून लें।
- अब इनको 2 मिनट के लिए ढक कर धीमी आँच पर पकाएं।
- तैयार सब्ज़ियों में 600 ग्राम पानी मिला दें। अब बेसन के घोल, नमक आदि मिला कर उबाल आने तक चलाते हुए पकाएं।
- उबाल आने के बाद सूप को 3-4 मिनट के लिए धीमी आँच पर पका लें, फिर गैस बंद करके सूप में नींबू का रस मिला दें।
- आपकी टेस्टफुल मेनू में वेजिटेबल सूप अब तैयार है।
- सूप बाउल में तैयार सूप को डाल कर मक्खन और लहसुन डाल कर परोसें। -----------------------
No comments:
Post a Comment