मेरे यहाँ सोयाबीन की सब्जी सभी को पसंद है। मेरे टेस्टफुल मेनू में कई तरह से सोयाबीन की सब्जी बनाई जाती है। सोयाबीन की सब्जी बहुत ही स्वादिष्ट और पौष्टिक भी होती है। आज मैंने सोयाबीन की सब्जी में आलू डाल कर बनाया है। यह बनाने में बहुत ही आसान और खाने में स्वादिष्ट होता है।
सोया-आलू की सब्जी के लिए सामग्री -
- सोयाबीन बड़ी - 200 ग्राम
- आलू - 2-3 बड़ा
- तेल - 2 चम्मच
- तेजपत्ता - 1-2
- धनिया का पाउडर- 1 चम्मच
- सूखी लालमिर्च - 2-3(खड़ी)
- प्याज - 2 (कटी)
- अदरक का पेस्ट - 1/2 चम्मच
- लहसुन का पेस्ट- 1/2 चम्मच
- टमाटर का पेस्ट - 1/2 कटोरी
- धनिया पत्ती - 1/2 कटोरी
- लाल मिर्च का पाउडर - 1/2 चम्मच
- नमक - स्वादानुसार
कैसे बनाएँगे सोया-आलू की सब्जी ?
- सबसे पहले आलू का दो टुकड़ा कर के उबाल लें।
- अब सोया बड़ी के टुकड़ों को गुनगुने पानी में 15 मिनट तक भिगोकर रखें।
- ठंडा होने पर उबले आलू के छिलके उतार लें तथा दो-तीन टुकड़े कर लें।
- अब कड़ाही में गर्म तेल में तेजपत्ता और सूखी लालमिर्च को पकाएँ।
- फिर उसमें कटी प्याज को सुनहरा होने तक भूनें।
- अब उसमें अदरक, लहसुन और टमाटर का पेस्ट डालें।
- तत्पश्चात आलू के टुकड़े डालें और भूनें।
- अब लालमिर्च और धनिया लाल मिर्च का पाउडर के साथ नमक स्वादानुसार मिलाएँ।
- सोया बड़ी आखिर में डालकर कुछ देर भूनें फिर थोड़ा पानी डालकर गलने तक पकाएँ।
- अब आपके टेस्टफुल मेनू के लिए सोया-आलू की सब्जी तैयार है।
- आप ऊपर से धनिया पत्ती से सजाकर गर्मागर्म परोसें।
----------
No comments:
Post a Comment