आजकल नवरात्र का पावन उत्सव चल रहा है। घर में पूजा-पाठ तथा व्रत-उपवास का माहौल है।व्रत-उपवास में रोज एक जैसा फलाहार अरुचिकर लगने लगता है। यहीं सोचकर आज मैंने टेस्टफुल मेनू में आलू-मूँगफली की सब्जी रखी है। आप भी तैयार कीजिए। अच्छा लगेगा।
आलू-मूँगफली की सब्जी के लिए सामग्री-
- आलू - 4-5 उबले हुए
- मूँगफली - 50 ग्राम
- हरी मिर्च - 2-3
- जीरा - 1 छोटा चम्मच
- काली मिर्च - 1 छोटा चम्मच
- लालमिर्च -1 छोटा चम्मच
- देशी घी - 1 चम्मच
- सेंधा नमक स्वादानुसार
- नीबू का रस - 1 चम्मच
- धनिया पत्ती - 1/2 कटोरी (कटी हुई)
आलू-मूँगफली की सब्जी कैसे तैयार करें?
- सबसे पहले मूँगफली को भून कर छिलका निकाल लें।
- अब एक चम्मच घी में मूँगफली को भून लें।
- उसमे लाल मिर्च पाउडर ,पिसा जीरा पाउडर डालेऔर नमक डालकर मिला लें।
- गैस पर कढ़ाई गरम करें।
- घी डालकर जीरा और हरी मिर्च डालें
- अब आलू को छीलकर काट ले और घी में डालकर भून लें।
- भूने हुए आलू में काली मिर्च पाउडर ,नमक और नीबू का रस मिला लें।
- देखिए! तुरंत व्रत के लिए आलू-मूँगफली की सब्जी तैयार है।
- अब आप ऊपर से धनिया पत्ती डालकर इसे चाहें तो दही के साथ परोसें। खाने वाला एक अलग चटपटे स्वाद का अनुभव करेगा।
----------------
No comments:
Post a Comment