Tuesday, 20 October 2015

दम अरबी

    क्या आपको पता है कि अरबी अत्यन्त प्रसिद्ध और सभी की परिचित वनस्पति है? जी हाँ, अरबी प्रकृति ठण्डी और तर होती है। अरबी को उबाल कर तलने के बाद, ग्रेवी को हल्की आग में दम करके बनाई गई दम अरबी का स्वाद आपको बेशक पसंद आएगा। वैसे तो अरबी को कई तरीको से बना सकते हैं पर इस बार दम अरबी बनाकर देखें। ये बहुत स्वादिष्ट बनती है। यह रक्तपित्त को मिटाने वाली, भूख को बढ़ाने वाली, बल की वृद्धि करने वाली, दस्त को रोकने वाली सब्जी है। आज मैंने अपने टेस्टफुल मेनू में दम अरबी रखा है। 
दम अरबी के लिए सामग्री -


  • अरबी - 400 ग्राम 
  • टमाटर - 2 
  • हरी मिर्च - 2-4
  • अदरक - 1 इंच लम्बा टुकड़ा
  • हींग - 1-2 पिंच
  • अजवायन - 1/2 छोटी चम्मच
  • हल्दी पाउडर - 1/4 छोटी चम्मच
  • धनियां पाउडर - 1 छोटी चम्मच
  • नमक - स्वादानुसार
  • लाल मिर्च पाउडर - 1/4 छोटी चम्मच से कम
  • गरम मसाला - 1/4 छोटी चम्मच से कम
  • तेल
दम अरबी कैसे बनाएँगे?
  • सबसे पहले अरबी को अच्छे से धो लें। 
  • धोने के बाद इन्हें 1 कप पानी के साथ कूकर में डाल कर ढक्कन बंद कर दें। 
  • जब एक सीटी आ जाए तो गैस बंद कर दें। 
  • कुकर का ढक्कन खुलने पर अरबी को पानी से निकाल कर ठंडा कर लें। 
  • अब इन्हें छील लें और हाथ से दबाकर थोडा़ चपटा कर लें। 
  • अब टमाटर, अदरक और हरी मिर्च को धो लें।  
  • मिर्च के डंठ्ठल हटा दें और अदरक को छील लें।  
  • अब तीनों को बडा़-बडा़ काट कर मिक्सी में बारीक पीस कर पेस्ट बना लें। 
  • कढाई में तेल गरम करके जितनी अरबी आराम से तली जा सकें डाल कर तल लें और ब्राउन होने तक तल कर किसी प्लेट में निकाल लें। 
  • अब इसी कढा़ई में हम तरी बनाएंगे। 
  • इसके लिए कढा़ई में 2 चम्मच तेल छोड़ कर बाकी सारा तेल निकाल दें। 
  • गरम तेल में अजवायन और हींग डाल कर भूनें।  
  • जब अजवायन भुन जाए तो इसमें हल्दी पाउडर और धनिया पाउडर डाल लें।  
  • अब टमाटर का पिसा हुआ मसाला डाल लें।  
  • इसे तब तक पकाएं जब तक तेल मसाले के उपर ना नज़र आने लगे।  
  • जब मसाला तेल छोड़ दे तब इसमे अरबी डालें और नमक, लाल मिर्च व गरम मसाला डाल कर मिला दें। 
  • 2 मिनट भून कर 1 गिलास पानी मिला दें।  
  • सब्ज़ी को अच्छे से ढक कर धीमी आँच पर 10 मिनट के लिए दम कीजिए। 

    अब आपके टेस्टफुल मेनू के लिए दम अरबी तैयार है। अब आप इसे चपाती, चावल, नान या परांठे के साथ मज़े से खाएं तथा खिलाएँ। 
                                                                    ---------------------

No comments:

Post a Comment