खेक्सी एक ऐसी सब्जी है जो अलग-अलग जगहों पर अलग-अलग नामों से जानी जाती है। खेक्सी को कई जगह 'चठैल' कहते हैं तो कई जगह खट्टा-करैला। हो सकता है आपके यहाँ कुछ और कहा जाता हो। वैसे भले नाम अलग-अलग दिया जाता हो, मगर स्वाद तो एक ही जैसा होता है - हल्का खट्टा। यह देखने में परवल की आकृति का, करैले की तरह छिलके वाली सब्जी है। शायद इसी कारण लोग खट्टा-करैला भी कहते हैं। आज मैंने अपनी टेस्टफुल मेनू में इस खेक्सी की सब्जी रखा है। आप भी एक बार बनाकर देखिए, बार-बार बनाना चाहेंगी।
खेक्सी (चठैल) की सब्जी के सामग्री -
- खेक्सी (चठैल) -1/4 किलो
- हरी मिर्च - 1-2 कटी हुई
- जीरा- 1/2 चिटकी
- धनिया पाउडर - 1/2 चम्मच
- नमक - स्वादानुसार
- तेल - 1 चम्मच
कैसे बनाएँगे खेक्सी (चठैल) की सब्जी?
- सबसे पहले खेक्सी (चठैल) को आप साफ पानी में धो लें।
- धोने के बाद कड़ी आकृति में काटें। आप एक खेक्सी (चठैल) के 6-8 भाग कर सकती हैं।
- अब आप कड़ाही में तेल डालकर गरम करें। गरम होने पर जीरा डाल दें।
- जीरा लाल हो जाने पर काटे हुए खेक्सी (चठैल) को डालें। कुछ पल ढक लें।
- अब कड़ाही में नमक और धनिया पाउडर डालकर चलाती रहें।
- कुछ ही मिनट में आपकी टेस्टफुल मेनू के लिए खेक्सी (चठैल) की सब्जी तैयार हो जाएगी।
अब आप रात की गरमागरम रोटी के साथ इस खेक्सी (चठैल) की सब्जी को रखिए तथा एक आनंददायक स्वाद का अनुभव कीजिए।
----------------
No comments:
Post a Comment