Thursday, 8 October 2015

दही की कढ़ी

    खाने में दही का प्रयोग हज़ारों साल से किया जा रहा है। आज इसका सेवन दुनिया भर में तरह-तरह से किया जाता है। यह एक स्वास्थ्यप्रद पोषक आहार है। यह प्रोटीन, कैल्शियम, राइबोफ्लेविन, विटामिन्स जैसे पोषक तत्त्वों से समृद्ध होता है। इसमें कुछ ऐसे रासायनिक पदार्थ होते हैं, जिसके कारण यह दूध की अपेक्षा जल्दी पच जाता है। डाइजेशन अच्छी तरह से होने लगता है और भूख खुलकर लगती है। आज मैं अपनी टेस्टफुल मेनू में दही की कढ़ी बना रही हूँ। यह खाने में जितना स्वादिस्ट होता है, बनाने में उतना ही आसान। आप भी चंद मिनटों में इस लज़ीज कढ़ी को बना सकती हैं।
दही की कढ़ी के लिए आवश्यक सामग्री -
  • दही - 500 ग्राम
  • बेसन - 200 ग्राम
  • लाल मिर्च - 3-4
  • अदरक-लहसुन का पेस्ट - 1 चम्मच
  • हरी मिर्च का पाउडर - 1 चम्मच
  • लाल मिर्च का पाउडर -1/2 चम्मच
  • हल्दी - 1/2 चम्मच
  • जीरा - 1/2 चम्मच
  • तेल - 2 चम्मच
  • नमक - स्वादानुसार
  • टमाटर या इमली की चटनी - 2 चम्मच


कैसे बनाएँगे दही की कढ़ी?
  • सबसे पहले बेसन को छानकर एक कटोरी में निकाल लें।
  • अब बेसन में अदरक और लहसुन के पेस्ट, नमक, जीरा, धनिया पाउडर और लाल मिर्च का पाउडर डालकर मिलाएँ।
  • मिलाने के बाद बेसन में एक कप पानी डालकर घोल तैयार कर लें।
  • अब दही में थोड़ा पानी डालकर घोल तैयार करें तथा बेसन के तैयार घोल को मिला लें।
  • अब कड़ाही में तेल डालकर गरम करें।
  • तेल के गरम होने के उपरांत लाल मिर्च डालकर तलें।
  • जब लाल मिर्च अच्छी तरह से तल जाए तब उसमें तैयार घोल को डाल दें।
  • घोल को समय-समय पर चलाते रहें तथा 20 मिनट तक धीमी आँच में पकने दें।
  • अब आपके टेस्टफुल मेनू के लिए दही की कढ़ी तैयार है।
  • आप बड़े शौक से कटोरी में इसे रखें तथा ऊपर से टमाटर या इमली की चटनी से सजाकर लंच या डिनर में का स्वाद बढ़ाएँ। 
                                                                      ---------------------


No comments:

Post a Comment