Thursday, 10 March 2016

बाकला की सब्जी


    बाकला एक वार्षिक पौधा है, जो कि मीज़ो अमरीका और एंडीज़ पर्वत पर मूलतः उगता था। अब यह विश्व भर में उगाया जाता है। बाकला को विलायती सेम, बल्लर बाबरी के अतिरिक्त मराठी में श्रावण घेवड़ा तथा अंग्रेजी में कामन फ्रेंच या किडनी बीन्स कहते हैं। यह एक फली है जिसकी सब्जी बनती है। मूलतः यह एक दलहन है, लेकिन इसके हरी फली की स्वादिष्ट व शुद्ध देशी सब्जी बनती है। 
    बाकला की खेती रबी के मौसम में नम मिटटी में होता है। बाकला की ताजी फली की सब्जी से पुष्टि प्राप्त होती है। वैज्ञानिक इसे प्रोटीन का खजाना भी कहते हैं। कई जगह इसके सूखे और ताजे बीजों की भी सब्जी बनाई जाती है। इसका दाल भी स्वादिष्ट  तथा तो व्रतों में फलाहार के रूप में भी उपयोग करते हैं। पूरे विश्व में उगाई जाने वाली दलहनी फसलों में बाकला का स्थान चौथा है। 

    आज मैंने अपनी टेस्टफुल मेनू में बाकला की सब्जी रखा है। इस सब्जी की रेसिपी मैंने बदलते मौसम को देखकर रखा है। इस मार्च-अप्रैल के मौसम में मैंने इसे सरसों डालकर बनाया है। यह एक सुपाच्य और स्वादिष्ट रेसिपी है। 
बाकला की सब्जी के लिए आवश्यक सामग्री -
  • बाकला की फली - 200 ग्राम 
  • सरसों - 50 ग्राम (पेस्ट)
  • सरसों - 8-10 दाना 
  • लहसून - 5-6 कली 
  • हरी मिर्च - 2-3 
  • हल्दी पाउडर - 1/2 चम्मच 
  • तेल - 2 चम्मच 
  • नमक - स्वादानुसार 

बाकला की सब्जी कैसे बनाएँ?
  • बाकला की सब्जी बनाने के लिए सबसे पहले फली को साफ धो लें। 
  • अब फली के दोनों किनारों को तोड़ते हुए उसके रेशे निकालकर साफ कर लें। 
  • अब सब्जी में डालने के लिए मसाला तैयार करें। 
  • मसाला तैयार करने के लिए सबसे पहले मिक्सी में सरसों को पीसकर पेस्ट बनाएँ। 
  • अब उसी पेस्ट में हरी मिर्च और लहसून डालकर पुनः पेस्ट बनाएँ। 
  • अब कढा़ई में तेल गरम करके सरसों के 8-10 दाने डालकर चटकने दें। 
  • चटकने के बाद बाकला की फली को कढ़ाई में डालकर 2 मिनट भूनें। 

  • अब तैयार किए गए मसाले के पेस्ट को डालकर खूब चलाएँ। 
  • अब हल्दी-पाउडर और स्वादानुसार नमक डालकर मिला लें। 
  • मिलाने के बाद ढककर पकने दें तथा थोड़ी-थोड़ी देर पर चलाते रहें। 
  • 2-3 मिनट के बाद आधा कप पानी डालकर ढक दें तथा 5 मिनट पकने दें। 
  • अब आपकी टेस्टफुल मेनू के लिए शुद्ध देशी स्वाद से भरपूर बाकला की सब्जी तैयार है। 

   
इसे चाहें तो आप सूखा भी बना सकते हैं और एक नई सब्जी का आनंद ले सकते हैं।
                                            -------------

No comments:

Post a Comment