Sunday, 24 April 2016

आम पन्ना

    आम को फलों का राजा कहते हैं। वास्तव में इसका हर रूप में इस्तेमाल किया जाता है। हम हमेशा सोचते हैं कि गर्मी से राहत और ताजगी पाने के लिए क्या पीया जाय। आज मैंने अपनी टेस्टफुल मेनू में सबका पसंदीदा आम पन्ना रखा है। यह गर्मियों के लिए काफी लाभकारी होती है। इसका स्वाद तो चटखारे वाला होता ही है, स्वास्थ्य के लिए भी बहुत लाभकारी है।  
आम पन्ना गर्मियों में लू से बचाता है। हमारी पाचन क्रिया को भी ठीक रखता है। कच्चे आम में अधिक मात्रा में कैल्सियम मिलता है। आम पन्ना से हमारे शरीर में कैलोरी नियंत्रित रहती है। 
   आर्युर्वैदिक के अनुसार आम के पाँच अंग काम आते हैं। इसके वृक्ष की छाल, जड़ तथा पत्ते, मलरोधक, वात, पित्त तथा कफ का नाश करनेवाले होते हैं। इसके फूलों का चूर्ण भी लाभदायक है। आम का पका फल तो सभी खाते हैं, इसके कच्चे फल का अँचार भी सबको पसंद है। आम पन्ना भी एक स्वाद से भरपूर और स्वास्थ्यवर्धक पन्ना है। आप भी इसे अपनी टेस्टफुल मेनू में अवश्य रखें।  

आम पन्ना बनाने के लिए आवश्यक सामग्री - 


  • कच्चा आम - 1 
  • पुदीना - 8-10 पत्तियाँ 
  • भुना जीरा पाउडर -  1/2 चम्मच 
  • चीनी - 1/2 चम्मच 
  • काला नमक - स्वादानुसार
  • काली मिर्च का पाउडर - स्वादानुसार
  • बर्फ का टुकड़ा - 4 


 आम पन्ना कैसे बनाएँ?


  • सबसे पहले कच्चे आम को दो कप पानी के साथ उबालें। 
  • आप इसे कुकर में 2 सीटी आने तक उबाल सकती हैं। 
  • अब आम को ठंडा होने दें। 
  • ठंडा होने पर आम को धुलकर उसका छिलका और बीज निकाल लें। 
  • अब मिक्सी में ये उबला हुआ गूदा, चीनी, काला नमक और पोदीने की पत्तियाँ डालकर अच्छी तरह से पीस लें। 


  • इसमें दो गिलास ठंडा पानी मिला कर छलनी में छान लें। 
  • अब दो व्यक्तियों के लिए दो गिलास ठंडा आम पन्ना तैयार है। 
  • अब इसमें काली मिर्च व भुना हुआ जीरा पाउडर डालकर अच्छे से मिलाएँ। 
  • एक गिलास में एक या दो बर्फ का टुकड़ा डालें। 
  • आप इस आम के पन्ने को पोदीने की पत्तियों से सजा कर भी परोस सकती हैं। 

                                   -------- 

No comments:

Post a Comment