Monday, 25 April 2016

चिली पनीर


 
 चिल्ली पनीर एक ऐसा चाइनीज़ स्नैक्स या स्टार्टर है, जिसे भारतीय ठंग से तैयार कर के सबके मन को ललचाया जा सकता है।  आज मैंने अपनी टेस्टफुल मेनू में चिली पनीर रखा है। इसे स्नैक्स या स्टार्टर  के रूप में, खाने के साथ या ज़ैसे चाहें वैसे खाया जा सकता है। चिल्ली पनीर टेस्टी होने के साथ-साथ स्वास्थ्यवर्धक भी होता है।
    जी हाँ, चिली पनीर भारतीय-चाइनीज डिश है और अपने नाम के मुताबिक ही तीखी, चटपटा और मन लुभावना भी होता है। वैसे तो आप चिली पनीर को करी या  सॉस में भी बना सकती हैं, पर अधिकांश लोग सूखा ही पसंद करते हैं। आज आप भी इस स्वादिष्ट चिली पनीर को अपनी रसोई में बनाइए और अपने परिवार को ढाबों के स्वाद का आनंद लेने दीजिए। 
चिली पनीर बनाने के लिए आवश्यक सामग्री -
  • पनीर- 200 ग्राम
  • मैदा -1 चम्मच
  • मक्के का आटा - 1चम्मच
  • हरी मिर्च - 7-8 
  • प्याज - 2 
  • अदरक - 1/2 चम्मच (पेस्ट)
  • हरी मिर्च - 1/2 चम्मच (पेस्ट)
  • शिमला मिर्च - 2 
  • नमक  - स्वादानुसार 
  • सोया सॉस - 2 चम्मच
  • टोमेटो सॉस - 1 चम्मच
  • सफेद सिरका 1 चम्मच
  • तेल - 200 ग्राम (तलने के लिए)
  • तेल -1 चम्मच बनाने के लिए 


चिली पनीर कैसे बनाएँ?


  • सबसे पहले पनीर को एक इंच के टुकड़ों में काट लें। 
  • प्याज को छीलकर धो लें।  
  • अब प्याज एक इंच के टुकड़ों में काट लें। 
  • हरी मिर्च का डंठल हटा कर उसे धो लें और फिर लम्बाई में दो टुकड़ों में काटें। 
  • शिमला मिर्च का डंठल हटाकर उसे धो लें।  
  • अब बीच से आधा काटकर बीज हटा लें। 
  • बीज हटाने के बाद शिमला मिर्च को एक इंच के टुकड़ों में काट लें। 
  • मैदा और मक्के के आटा को एक में मिला लें। 
  • अब एक कड़ाही में तेल गरम करें।  
  • तेल गर्म होने प पनीर के टुकड़ों को मैदा और कॉर्न स्टार्च में लपेटकर तेल में डालें। 
  • मध्यम आँच पर 5-7 मिनट तक तलें।  
  • अब पनीर के टुकड़ों को दूसरे बरतन में निकाल लें। 
  • अब कड़ाही में एक चम्मच तेल छोड़कर बाकी तेल हटा लें। 
  • इस तेल में अदरक और हरी मिर्च का पेस्ट डालें और कुछ पल भूनें। 
  • प्याज डालें और एक मिनट के लिए फ्राइ करे।  
  • अब शिमला मिर्च और हरी मिर्च डालें और दो मिनट के लिए भूनें। 
  • तला पनीर, नमक, सोया सॉस, और टोमतो सॉस डालकर सब सामग्री को अच्छे से मिलाएँ।  
  • दो मिनट अच्छे से भूनें। 
  • अब सफेद सिरका डालें। 


 आपकी टेस्टफुल मेनू के लिए ताज़ा, स्वादिष्ट चिली पनीर तैयार है। 
                                          -------------

No comments:

Post a Comment