Tuesday, 26 April 2016

कच्चे आम और पुदीना की चटनी

भारत के हर कोने में गर्मियों में लोगों को कच्चे आम की याद आती है। मूल रूप से उत्तर भारत में इन दिनों कच्चे आम और पुदीने की चटनी खूब खाई जाती है। आम आपको भरपूर कैल्सियम देता है और साथ ही पुदीना आपको तर-ओ-ताज़ा रखता है। दोनों से पेट और पाचन-तंत्र ठीक रहता है। 


   
   कच्चे आम और पुदीना की चटनी खाने में बहुत स्वादिष्ट होती है। इसे स्नैक या लंच-डिनर के साथ भी रख सकते हैं। इसे आप गर्मियों में रोज़ के खाने के साथ भी खा सकते हैं। आज मैंने अपनी टेस्टफुल मेनू में कच्चे आम और पुदीना की चटनी रखी है। आप भी बनाइए और गर्मियों में कैरी (कच्चे आम) के साथ पुदीने का एक फायदेमंद और चटकारे वाला स्वाद लिजिए। 
 

 कच्चे आम और पुदीना की चटनी के लिए आवश्यक सामग्री -
  • हरा पुदीना - 1 कप
  • कच्चे आम  - 2 
  • हरी मिर्च  - 2-3 
  • नमक - स्वादानुसार। 


कच्चे आम और पुदीना की चटनी कैसे बनाएँ?
  • पुदीना और कच्चे आम की चटनी बनाने के लिए सबसे पहले पुदीना की पत्तियों को अच्छी तरह से धो लें। 
  • अब आम को धो कर छील लें। 
  • आम का बीज अलग कर लें। 
  • हरी मिर्च का डंठल तोड़कर धो लें। 
  • अब पुदीना की पत्तियाँ, आम के टुकड़े, हरी मिर्च और नमक को एक साथ मिलाकर सिल पर या मिक्सर में पीस लें। 
  • बस, आपकी टेस्टफुल मेनू  के लिए कच्चे आम और पुदीना की चटनी तैयार है। 

इसे आप फ्रिज में रखकर एक सप्ताह तक प्रयोग में ला सकती हैं। 
                                           ----------------

No comments:

Post a Comment