पनीर को साथ में मिलाकर हम रोज तरह-तरह के स्वादिष्ट व्यंजन तैयार करते रहते हैं। आज मैंने अपनी टेस्टफुल मेनू में सरसों मसाला की रिच ग्रेवी से बना पनीर सरसों मसाला रखा है। यह पूरी तरह से भारतीय व्यंजन है। इसे आपके घर के सदस्य बहुत पसंद करेंगे और बड़े शौक से खाएँगे। तो आइए, आज पनीर सरसों मसाला बनाते हैं।
पनीर सरसों मसाला बनाने के लिए आवश्यक सामग्री -
- पनीर – 250 ग्राम
- सरसों - 4 चम्मच
- टमाटर – 2
- लहसुन की कली – 10-12
- अदरक – 1/2 टुकड़ा
- जीरा – 1/4 चम्मच
- हरी मिर्च – 1-2
- गर्म मसाला - 1/2 चम्मच
- लाल मिर्च पाउडर – 1/4 चम्मच
- तेल – 4 चम्मच
- नमक - स्वादानुसार
पनीर सरसों मसाला कैसे बनाएँ ?
- सबसे पहले पनीर को चौकोर टुकड़ों में काट लें।
- अब सरसों, टमाटर, हरी मिर्च, अदरक और लहसुन को धोकर मिक्सी में पीस लें।
- कढ़ाई गैस पर रखकर तेल डालें।
- तेल गरम होने पर उसमें जीरा डालकर चटकने दें।
- जब जीरा चटकने लगे तो मिक्सी में पिसे सारे मसाले डालें।
- दो-तीन मिनट तक भूनें।
- अब लाल मिर्च पाउडर और गरम मसाला डालकर एक मिनट भूनें।
- फिर नमक डालें और फिर 2-3 मिनट तक भूनें।
- अब उसमे पनीर डालें और 5-7 मिनट तक भूनें।
- फिर एक कप पानी डालें और धीमी आँच पर ग्रेवी को पकने दें।
- इसे बीच-बीच में चलाते हुए करीब 10 मिनट तक पकाएँ।
- अब आपकी टेस्टफुल मेनू के लिए पनीर सरसों मसाला तैयार है।
इसे शान से खाएँ और खिलाएँ।
-------------
No comments:
Post a Comment