Saturday, 10 October 2015

मखाने का खीर

    लगभग प्रत्येक घर में उपवास के दिनों में मखाने की खीर बनाई जाती है। आप मैंने भी अपनी टेस्टफुल मेनू में मखाने का खीर रखा है। आपको तो पता होगा न, मखाने प्रोटीन और कार्बोहाइड्रेट से भरपूर होते हैं। यह खीर बहुत स्वादिष्ट और मजे़दार होती है तथा बच्चे, बूढ़े सबको बेहद पसंद है।
मखाने का खीर बनाने की सामग्री -


  • मखाना - 1 कटोरी
  • दूध - 1 लीटर
  • काजू - 1 चम्मच
  • बादाम - 1 चम्मच
  • पिस्ता - 1 चम्मच
  • नारियल बूरा - 1/2 कटोरी
  • चीनी - 2 चम्मच
  • इलायची - 5 दाना

कैसे बनाएँगे मखाने का खीर?
  • सबसे पहले काजू, बादाम, पिस्ता को महीन कतर लें।
  • अब उस कतरन में नारियल का बूरा मिला लें।
  • हरी इलायची का बाहरी छिलका निकालकर दानों को दरदरा कूट लें।
  • आप चाहें तो मखाने को मिक्सी में पीस लें या खड़ा ही रहने दें।
  • अब भगोना या किसी अन्य चैड़ी तली के बरतन में घी डालकर उसमें मखाने को भूल लें।
  • भूने मखाने में दूध डालकर मखाने को अच्छी तरह से मिला लें।
  • पहले उबाल के बाद गैस को धीमा कर दें तथा मखानों के अच्छी तरह से गलने तक पकने दें।
  • लगभग 30 मिनट बाद बार-बार मखाने को चलाते रहें। 
  • अब तैयार खीर में काजू, बादाम, पिस्ता, नारियल का बूरा, इलायची और चीनी मिलाकर एक मिनट तक पकाएँ।
  • अब आपकी टेस्टफुल मेनू के लिए मखाने का खीर तैयार है। 

    खीर को ठंडा कर के शान से परोसिए।
                                                               -----------------

Friday, 9 October 2015

बैंगन के पकौड़े

    खाने की थाली में आलू के बाद बैंगन का ही नंबर सबसे ज्‍यादा आता है। पोषण की दृष्टि से भी देखें तो बैंगन में खनिज लवण व विटामिन अच्छी मात्रा में पाये जाते हैं। दिखने में ठोस होने के बावजूद बैंगन में जलांश 92 प्रतिशत होता है। खनिज लवणों में कैल्शियम, फास्फोरस, लौह-तत्व, पोटेशियम व मैंगनीज बैंगन में मध्यम मात्रा में उपस्थित रहते हैं। बैंगन खाने से मधुमेह और हृदय रोग जैसी बीमारियां दूर होती हैं। बैंगन की सब्जी बनाने के साथ ही इसका भरता भी बनता है और पकौड़े भी। आज मैं अपने टेस्टफुल मेनू में बैंगन के पकौड़े बना रही हूँ। 
बैंगन के पकौड़े के लिए सामग्री-


  • बैंगन  - 10-12  पतले गोल या लम्बे कटे हुए
  • बेसन  -  1/2  कटोरी
  • नमक -  स्वादानुसार
  • लाल मिर्च पाउडर - 1/2  छोटा चम्मच
  • लहसुन का पेस्ट  - 1  चम्मच
  • धनिया पाउडर  - 1/2  छोटा चम्मच
  • गरम मसाला  -  1/2 छोटा चम्मच
  • हल्दी  -  1 चुटकी
  • हरी मिर्च - 1 बारीक कटी हुई
  • तेल  -  तलने के लिए

कैसे बनाएंगे  के पकौड़े ?
  • बैंगन को धोकर पतली गोल या लम्बी स्लाइस काट लें। 
  • अब बेसन में नमक, धनिया पाउडर, गरम मसाला, हल्दी, लाल मिर्च पाउडर, हरी मिर्च एवं थोड़ा पानी मिलाकर पकौड़े का घोल तैयार कर लें। 
  • एक कड़ाही में तेल गर्म करें। 
  • बैंगन की एक-एक स्लाइस लेकर बेसन के घोल में डुबोकर गर्म तेल में सुनहरा भूरा होने तक तलें। 
  • अब आपकी टेस्टफुल मेनू के लिए गरमागरम बैंगन के पकौड़े तैयार है। 

    बैंगन के गरम-गरम पकौड़ों को हरी मिर्च या टमाटर की चटनी के साथ परोसें और एक बेजोड़ स्वाद का आनंद उठाएँ। 
                                                           --------------------

Thursday, 8 October 2015

दही की कढ़ी

    खाने में दही का प्रयोग हज़ारों साल से किया जा रहा है। आज इसका सेवन दुनिया भर में तरह-तरह से किया जाता है। यह एक स्वास्थ्यप्रद पोषक आहार है। यह प्रोटीन, कैल्शियम, राइबोफ्लेविन, विटामिन्स जैसे पोषक तत्त्वों से समृद्ध होता है। इसमें कुछ ऐसे रासायनिक पदार्थ होते हैं, जिसके कारण यह दूध की अपेक्षा जल्दी पच जाता है। डाइजेशन अच्छी तरह से होने लगता है और भूख खुलकर लगती है। आज मैं अपनी टेस्टफुल मेनू में दही की कढ़ी बना रही हूँ। यह खाने में जितना स्वादिस्ट होता है, बनाने में उतना ही आसान। आप भी चंद मिनटों में इस लज़ीज कढ़ी को बना सकती हैं।
दही की कढ़ी के लिए आवश्यक सामग्री -
  • दही - 500 ग्राम
  • बेसन - 200 ग्राम
  • लाल मिर्च - 3-4
  • अदरक-लहसुन का पेस्ट - 1 चम्मच
  • हरी मिर्च का पाउडर - 1 चम्मच
  • लाल मिर्च का पाउडर -1/2 चम्मच
  • हल्दी - 1/2 चम्मच
  • जीरा - 1/2 चम्मच
  • तेल - 2 चम्मच
  • नमक - स्वादानुसार
  • टमाटर या इमली की चटनी - 2 चम्मच


कैसे बनाएँगे दही की कढ़ी?
  • सबसे पहले बेसन को छानकर एक कटोरी में निकाल लें।
  • अब बेसन में अदरक और लहसुन के पेस्ट, नमक, जीरा, धनिया पाउडर और लाल मिर्च का पाउडर डालकर मिलाएँ।
  • मिलाने के बाद बेसन में एक कप पानी डालकर घोल तैयार कर लें।
  • अब दही में थोड़ा पानी डालकर घोल तैयार करें तथा बेसन के तैयार घोल को मिला लें।
  • अब कड़ाही में तेल डालकर गरम करें।
  • तेल के गरम होने के उपरांत लाल मिर्च डालकर तलें।
  • जब लाल मिर्च अच्छी तरह से तल जाए तब उसमें तैयार घोल को डाल दें।
  • घोल को समय-समय पर चलाते रहें तथा 20 मिनट तक धीमी आँच में पकने दें।
  • अब आपके टेस्टफुल मेनू के लिए दही की कढ़ी तैयार है।
  • आप बड़े शौक से कटोरी में इसे रखें तथा ऊपर से टमाटर या इमली की चटनी से सजाकर लंच या डिनर में का स्वाद बढ़ाएँ। 
                                                                      ---------------------


Wednesday, 7 October 2015

चुकंदर का जूस

    सच्चाई यह है कि मैंने अभी एक माह से ही गंभीरता से लिया है। उसी दिन से निरंतरता भी रखी है। चुकंदर के जूस में एंटी ऑक्सीडेंट, कैल्शियम, मिनरल, मैग्नीशियम, आयरन, सोडियम, पोटेशियम, फॉस्फोरस, क्लोरीन, आयोडीन, और अन्य महत्वपूर्ण विटामिन की भरपूर मात्रा होती है। कहा जाता है कि अगर हाई बीपी हो गया हो तो चुकंदर का जूस पीने से केवल एक घंटे में शरीर नार्मल हो जाता है। चुकंदर के जूस में बेटेन नामक तत्व होता है जो खून की धमनियों में जमी हुई चर्बी को भी जमने से रोकता है। चुकंदर में अच्छी मात्रा में आइरन, विटामिन और खनिज होते हैं जो खून को बढ़ाते हैं। यह अकार्बनिक कैल्शियम को संग्रहित करने का सर्वश्रेष्ठ माध्यम है। यह पीलिया, हेपेटाइटिस, मतली और उल्टी के उपचार में लाभप्रद होता है। इतना ही नहीं, वजन कम करने के लिए चुंकदर एक बेहतर उपाय है। यह बहुत कम लोग जानते है कि चुकंदर के जूस के साथ गाजर और सेब  का जूस समान मात्रा में मिलाकर पीने से शरीर की ताकत तो बढ़ती है। साथ ही, मोटापा नहीं बढ़ता और अनावश्यक चर्बी भी कम हो जाती है। इसमें कार्बोहाइड्रेट होता है जो शरीर की एनर्जी बढाता है। साथ ही यह जूस कई सरे पौष्टिक तत्त्वों का मिश्रण हो जाएगा। 
    आज मैंने अपनी टेस्टफुल मेनू में जो चुकंदर, गाजर और सेब का जूस रखा है, वह वास्तव में आपको हमेशा बीमारियों से दूर रखेगा। इसे बनाना बहुत ही आसान है इसलिये इसे नाश्‍ते के साथ सेवन जरुर करें। बच्‍चों को यह जूस जरुर पिलाएं। 
चुकंदर के जूस के लिए सामग्री- 


  • चुकंदर - 2 
  • गाजर  - 2 
  • सेब  - 2  
  • नीबू - 1/2 
  • काली मिर्च पाउडर - 1/2 चिटकी  

कैसे बनाएँगे चुकंदर का जूस?
  • सबसे पहले चुकंदर, सेब और गाजर को छील लें। 
  • अब उसे मोटे टुकड़ों में काटें और जूसर में पीस लें। 
  • इसे एक गिलास में निकालें और मज़े से सेवन करें। 
  • अगर आपको या आपके लाडले को चुकंदर का कसैला स्वाद अच्छा नहीं लगता है तो नींबू रस और काली मिर्च पाउडर छिड़क लें। 

    अब ब्रेकफास्ट के साथ सेवन करें और दिनभर चुस्त रहने के साथ ही बीमारियों को दूर भगाएँ। वाकई चुकंदर का जूस अद्भुत होता है। 
                                             --------------

खेक्सी (चठैल) की सब्जी

   खेक्सी एक ऐसी सब्जी है जो अलग-अलग जगहों पर अलग-अलग नामों से जानी जाती है। खेक्सी को कई जगह 'चठैल' कहते हैं तो कई जगह खट्टा-करैला। हो सकता है आपके यहाँ कुछ और कहा जाता हो। वैसे भले नाम अलग-अलग दिया जाता हो, मगर स्वाद तो एक ही जैसा होता है - हल्का खट्टा। यह देखने में परवल की आकृति का, करैले की तरह छिलके वाली सब्जी है। शायद इसी कारण लोग खट्टा-करैला भी कहते हैं। आज मैंने अपनी टेस्टफुल मेनू में इस खेक्सी की सब्जी रखा है। आप भी एक बार बनाकर देखिए, बार-बार बनाना चाहेंगी। 

खेक्सी (चठैल) की सब्जी के सामग्री -
  • खेक्सी (चठैल) -1/4 किलो 
  • हरी मिर्च - 1-2 कटी हुई 
  • जीरा- 1/2 चिटकी  
  • धनिया पाउडर - 1/2 चम्मच 
  • नमक - स्वादानुसार 
  • तेल - 1 चम्मच 

कैसे बनाएँगे खेक्सी (चठैल) की सब्जी?


  • सबसे पहले खेक्सी (चठैल) को आप साफ पानी में धो लें। 
  • धोने के बाद कड़ी आकृति में काटें।  आप एक खेक्सी (चठैल) के 6-8 भाग कर सकती हैं। 
  • अब आप कड़ाही में तेल डालकर गरम करें। गरम होने पर जीरा डाल दें। 
  • जीरा लाल हो जाने पर काटे हुए खेक्सी (चठैल) को डालें। कुछ पल ढक लें। 
  • अब कड़ाही में नमक और धनिया पाउडर डालकर चलाती रहें। 
  • कुछ ही मिनट में आपकी टेस्टफुल मेनू के लिए खेक्सी (चठैल) की सब्जी तैयार हो जाएगी।  
    अब आप रात की गरमागरम रोटी के साथ इस खेक्सी (चठैल) की सब्जी को रखिए तथा एक आनंददायक स्वाद का अनुभव कीजिए। 
                                                             ----------------

Tuesday, 6 October 2015

कैबेज के पकौड़े

    शाम के समय आप चाय तो लेती ही होंगी! अगर आज आपको गरमा गरम चाय के साथ कैबेज के पकौड़े खाने को मिल जाए क्या बात है। कैबेज के पकौड़े आराम से घर पर बनाए जा सकते हैं।इसे बनाने में बिल्कुल भी टाइम नहीं लगता, इसलिये आप इसे नाश्ते के तौर पर बना सकते हैं। कैबेज के पकौड़े को आप टमाटर या धनिया की चटनी के साथ सर्व कर सकते हैं। तो आइये, मैं अपने टेस्टफुल मेनू के लिए कैबेज के पकौड़े बनाती हूँ। 
कैबेज के पकौड़े के लिए सामग्री -


  • कैबेज (पत्ता गोभी) छोटी  -   1 /2 
  • बेसन                           -    1  कटोरी 
  • प्याज महीन कटी           -    1/2 कटोरी 
  • हल्दी                           -    1/2 चम्मच 
  • हरी मिर्च कटी               -     2-3
  • हरी धनिया कटी            -    2 चम्मच बड़ी 
  • चाट मसाला                  -    1  चम्मच
  • नमक                          -   स्वादानुसार
  • पकौड़े तलने के लिए तेल
कैबेज के पकौड़े  कैसे बनायें?
  • सबसे पहले बेसन में कैबेज, कटी प्याज, कटी हरी मिर्च, हरी धनिया, हल्दी, चाटमसाला और स्वादानुसार नमक डालकर पानी से मिलाये।
  • मिलाने के बाद 5  मिनट के लिए रखें।  
  • अब कढाई में तेल गरम करें तथा पकौड़े तलें।
  • बस चंद मिनटों में आपकी टेस्टफुल मेनू के लिए कैबेज के पकौड़े तैयार। 



    अब आप आज शाम की चाय के साथ कैबेज पकौड़े सर्व करें। स्वाद को बढ़ाने के लिए आप टमाटर की चटनी साथ रखें। खाने और खिलाने वाले, दोनों को आनन्द आएगा।   
                                                     ---------------

Monday, 5 October 2015

चावल के पकौड़े

   कई बार लंच के लिए बनाया गया चावल बच जाता है। बचे चावल को फेंकने से अच्छा मैं शाम की चाय पर पकौड़े बना लेती हूँ। इससे चाय की चुस्की का आनंद भी बढ़ जाता है और टेस्टफुल मेनू का रूप भी। मैं चाहती हूँ कि आपके यहाँ भी कभी अधिक चावल बन जाए तो एक बार आप भी पकौड़े बनाएँ। 

चावल की पकौड़े के लिए सामग्री -
  • 2 कप पके हुये चावल 
  • 1 कप बेसन 
  • 2 बारीक कतरी हुई हरी मिर्च
  • बारीक़ काटा हुआ अदरक का एक टुकड़ा 
  • 1/4 छोटी चम्मच अमचूर पाउडर 
  • 1/4 छोटी चम्मच लाल मिर्च पाउडर 
  • 1 कटोरी बारीक कटा प्याज 
  • आधा चम्मच धनियां पाउडर 
  • पकोड़े तलने के लिये तेल 
  • स्वादानुसार नमक

कैसे बनायें चावल के पकौड़े ?


  • सबसे पहले आधा कप बेसन लें। 
  • अब उसमे स्वादानुसार नमक, लाल मिर्च और धनियां पाउडर डालें। 
  • पानी की सहायता पकोड़े का घोल तैयार करें तथा घोल को चमचे से 5 मिनिट तक खूब मिलाएँ। 
  • इस बेसन के घोल में पके हुये चावल, कटी हुई हरी मिर्च, कटा प्याज, काटा हुआ अदरक  मिलाएँ। 
  • अब पकोड़े बनाने के लिये घोल तैयार है। 
  • कढाई में तेल डालकर गरम करें तथा चावल का घोल हाथ में लेकर अपने मन पसन्द आकार के पकोड़े बनाकर गरम तेल में डालें। 
  • अब पकोड़े को पलट-पलट कर ब्राउन होने तक तल लें।  
  • तले हुये पकोड़े प्लेट में नेपकिन पेपर बिछा कर रखें ताकि तेल सूख जाए।  
     अब आपके टेस्टफुल मेनू के लिए चावल के गरमा गरम पकोड़े तैयार हैं। अब आप इसे धनिया, मिर्च या टमाटर  की चटनी के साथ परोसें। 
                                                     --------------------