टमाटर सिर्फ स्वाद में ही खट्टा-मीठा नहीं होता बल्कि टमाटर कई तरह के औषधिय गुणों से भी भरपूर होता है। टमाटर एंटी-ऑक्सीडेंट और खासकर लाइकोपीन से भरपूर होता है। टमाटर में प्रोटीन, विटामिन, वसा आदि तत्व विद्यमान होते हैं। यह सेव व संतरा, दोनों के गुणों से युक्त होता है। कार्बोहाइड्रेट की मात्रा कम होती है इसके अलावा भी टमाटर खाने से कई लाभ होते हैं। पौष्टिक तत्वों से भरपूर टमाटर हर मौसम में फायदेमंद है। इसे सब्जी में डालकर या सलाद के रूप में तो सभी खाते हैं, आज मैंने अपने टेस्टफुल मेनू में हरे टमाटर की चटनी रखी है। आइए बनाते हैं।
हरे टमाटर की चटनी के लिए आवश्यक सामग्री -
- हरा टमाटर – 4
- हरा धनिया – ½ कप (बारीक कटा हुआ)
- अदरक – 1 इंच
- हरी मिर्च – 2
- लहसून - 3-4 दाने
- नमक – 1 स्वादानुसार
- तेल – 1 छोटी चम्मच
हरे टमाटर की चटनी कैसे बनाएँ?
- सबसे पहले गैस पर जाली रख कर, टमाटर को जाली के ऊपर रख कर, ऊपरी परत काली होने तक भून लें।
- टमाटरों को भूनते समय घुमाते रहिये ताकि चारो ओर से अन्दर तक अच्छी तरह भून जाए।
- भून जाने पर तथा ठंडा होने के बाद इन टमाटरों पर से छिलका उतार लें।
- अब प्लेट में टमाटर को चाकू से छोटे-छोटे टुकड़े में काट लें।
- अब उसमे कटी हरी मिर्च, कटा अदरक, कटा हरा धनिया, कटा लहसून और स्वादानुसार नमक मिला लें।
- छोटी कढ़ाई में 1 छोटे चम्मच तेल डाल कर गरम करें तथा तैयार किए गए टमाटर की चटनी को छौंक कर एक मिनट तललें।
- अब आपकी टेस्टफुल मेनू के लिए हरे टमाटर की चटनी बनकर तैयार है।
आप लंच या डिनर के साथ परोसिए और देखिए कि खाने वाले को एक अलग स्वाद का एहसास होगा।
-----------------


No comments:
Post a Comment