खाने की थाली में जब पराठा आता है तो सबकी रूचि ही बदल जाती है। पराठे का तो स्वाद ही कुछ अलग होता है। नाश्ता में तो सभी को पराठा खाना पसंद है। कोई गोभी, पनीर, मेथी का बनता है तो कोई ड्राई फ्रुटस का। रेसिपी बदलकर बनाये गए पराठे को बच्चें भी खाना पसंद करते है। आज मैं अपनी टेस्टफुल मेनू में मदर का पराठा रखी हूँ। इससे आपके घर के लोगों का टेस्ट चेंज होता तो रहेगा ही, साथ ही आप बच्चों के लंच में दे सकती है। मटर का पराठा खानें में बहुत स्वादिष्ट और स्वास्थ्य-वर्धक होता है।
हरी मटर में विटामिन के भरपूर मात्रा में होता है जिससे हड्डियाँ मजबूत होती है। यह ऑस्टियोपोरोसिस के खिलाफ प्रभावी ढंग से काम करती है। मटर में लो कैलोरी और लो फैट होता है। हरी मटर में हाई फाइबर होता है जो वजन को बढ़ने से रोकता है। मटर शरीर में मौजूद आयरन, जिंक, मैगनीज और तांबा शरीर को बीमारियों से बचाता है। मटर में ऐसे स्वास्थ्यवर्धक गुण होते है जो शरीर में कोलेस्ट्रॉल बढ़ने नहीं देते। हरी मटर में एंटी-ऑक्सीडेंट, फ्लैवानॉइड्स, फाइटोन्यूटिंस, कैरोटिन पाए जाते हैं जो शरीर को यंग और एनर्जी से भरपूर रखते हैं।
आप भी अपनी टेस्टफुल मेनू में मटर का पराठा रखिए और अपने परिवार के स्वास्थ्य और स्वाद को बढ़ाइए।
मटर का पराठा के लिए आवश्यक सामग्री -
(आटा तैयार कीजिये)
- गेहूं का आटा - 400 ग्राम (2 कप)
- घी - छोटे 2 चम्मच
(भरावन के लिए)
- मटर दाना - 3 कप (उबला हुआ)
- तेल - 2 चम्मच
- हींग - 1/2 चम्मच
- अदरक - 1/2 इंच (बारीक कटी हुई)
- गरम मसाला - 1 चम्मच
- नींबू का रस - 2 चम्मच
- हरा धनिया - 1/4 कप (बारीक कटा हुआ)
- हरी मिर्च - 2 (बारीक कटी हुई)
- घी - पराठा सेकने के लिए
- नमक - स्वादानुसार
कैसे बनाएँ मटर का पराठा?
- सबसे पहलें एक बडे बर्तन में आटा लें और उसमें मैदा, घी डाल कर अच्छी तरह मिलाकर गूँथ लें।
- अब गुंथे आटे को आधा ढक कर रख लें।
- एक कढाई में तेल गर्म करें।
- गर्म हो जाने के बाद उसमें अदरक, कटा हुआ हरी मिर्च और हींग डालकर भूनें।
- अब इसमें उबला मटर, गरम मसाला, लाल मिर्च पाउडर, नींबू का रस, धनिया डालकर अच्छी तरह से 2-3 मिनट तक पका लें।
- अब गैस बंद कर लें और इसे ठंडा होने दें।
- अब आटे की लोई तोड़कर पराठा बनाएँ तथा इसमें मटर का मिश्रण रखें।
- अब पराठे को बंद करके बेलन की सहायला से गोल आकार में बेल लें।
- बेले हुए पराठे को तवे पर डाल कर धीमी आँच पर दोनों ओर तेल या घी लगाकर सेंक लें।
- इस प्रकार सभी पराठे बना लें।
अब आपकी टेस्टफुल मेनू के लिए गरमा-गरम मटर का पराठा तैयार है।
----------------





No comments:
Post a Comment