Sunday, 3 April 2016

मसाला पनीर


पनीर हमारे स्वास्थ के लिये बहुत ही लाभदायक होता है। इससे हमें भरपूर मात्रा में प्रोटीन, विटामिंस, कार्बोहाईड्रेट्स, वसा आदि मिलते हैं। पनीर से अनेक सब्जियाँ बनाई जाती हैं। मटर पनीर, शाही पनीर, कढ़ाई पनीर, आदि पनीर से सब्जियाँ बनती हैं। आज मैंने पनीर से बनने वाली सब्जियों के ही सिलसिले में अपनी टेस्टफुल मेनू में मसाला पनीर रखा है। 
जैसा कि सबको पता है, स्वास्थ्यवधर्क खाद्यपदार्थ के रूप में पनीर बड़ा महत्वपूर्ण है। यह ठंडे देशों-प्रदेशों का बहुप्रचलित खाद्य है। इसमें मांस के समान प्रोटीन मिलाता है तथा अधिक पाचक दशा में रहता है। अफगानिस्तान, मध्य एशिया, यूरोप, अमरीका, आस्ट्रेलिया आदि देशों में पनीर की खपत बड़ी मात्रा में होती है। भारत में तो इसके विभिन्न प्रकार की सब्जियाँ बनाई ही जाती हैं। तो आइए मसाला पनीर बनाते हैं।   
मसाला पनीर के लिए आवश्यक सामग्री -


  • पनीर - 15-20 टुकड़ा 
  • प्याज़ - 2 बड़ा घिसा हुआ
  • लहसुन पेस्ट - 1/2 चम्मच
  • अदरक पेस्ट - 1/2 चम्मच
  • टमाटर - 1 बड़ा (बारीक़ कटा हुआ)
  • हल्दी - 1/4 चम्मच
  • धनिया पाउडर - 1 चम्मच
  • जीरा पाउडर - 1 चम्मच
  • गरम मसाला -1/2 चम्मच
  • बड़ी इलाइची  - 1
  • लौंग  -  2
  • दालचीनी  - 1 टुकडा 
  • काली मिर्च - 2-3 
  • तेल - 2 चम्मच
  • नमक - स्वादानुसार 

मसाला पनीर कैसे बनाएँ? 


  • सबसे पहले पनीर को गरम पानी में 5 मिनट डालकर रखें। 
  • अब कढ़ाई में तेल डालकर गरम करें। 
  • तेल गरम होने पर उसमें बड़ी इलाइची, लौंग, काली मिर्च, दालचीनी  आदि खड़े गरम मसाले डाल दें। 
  • गरम मसलों को थोड़ा भूनने के बाद घिसा हुआ प्याज डाल दें। 
  • अब लहसुन और अदरक का पेस्ट डालकर कुछ देर भूने। 
  • कुछ देर बाद बारीक़ कटे टमाटर डालें और धीमें आँच पर 5-7 मिनट पकाएँ। 
  • अब सारें मसालें डाल दें और चलाकर मिलाएँ। 
  • करीब 5 मिनट पकने के बाद 1 कप पानी डालें और फिर 8-10 मिनट तक पकाएँ। . 
  • अब इसमें पनीर के टुकड़े डालें। 
  • चलाकर मिला लें और 5 मिनट तक पकाएँ। 
  • अब गैस बंद कर दें। 


इस प्रकार आपकी टेस्टफुल मेनू के लिए मसाला पनीर तैयार है। 
                                       ----------------

No comments:

Post a Comment