Wednesday, 30 September 2015

ओट्स खीर

    मेरा बेटा अभी छोटा है। एक तो सुबह उठाना नहीं चाहता और उठता है तो उसे तैयार करते-करते स्कूल का समय हो जाता है। इस हाल में मैं चाहती हूँ कि उसके लिए कुछ ऐसा नाश्ता बनाऊँ,  पौष्टिक भी हो और जल्दी तैयार भी हो जाए। तब मुझे सुबह नाश्‍ते के लिए ओट्स खीर एक अच्‍छा विकल्‍प लगता है। आप भी इसे अपने टेस्टफुल मेनू में रख सकते हैं। यह पौष्‍ट‍िक भी है और खाने में स्‍वादिष्‍ट भी।  इसे झटपट तैयार भी किया जा सकता है। 
   अगर आपको ओट्स खीर बनाना है तो इसमे सिर्फ 20 मिनट लगाकर आप एक शानदार ब्रेकफास्‍ट तैयार कर सकते हैं। 
ओट्स खीर के लिए आवश्यक सामग्री -


  • दो चम्मच रोल किए हुए ओट्स
  • एक चम्मच कॉर्न फ्लेक्स
  • 200 मिलीलीटर दूध
  • बादाम, किशमिश, नारियल बूरा, पिस्ता, खजूर आदि। 
  • दो चम्मच शक्कर या शुगरफ्री


ओट्स खीर कैसे बनाएँ -
  • एक कटोरे में दूध व सभी सामग्रियां मिला लें। अब माइक्रोवेव में दो मिनट तक पका लें। 
  • सर्व करने से पहले कॉर्न फ्लेक्स से गार्निश कर लें। ऊपर से ड्राईफ्रूट्स (बादाम, किशमिश, नारियल बूरा, पिस्ता, खजूर आदि) रखें।  
     ----------------------

No comments:

Post a Comment