अंकुरित अनाज अर्थात स्प्राउट्स हमें सेहतमंद रखते हैं। इसे रोज ब्रेकफास्ट में खाना चाहिए। स्प्राउट्स से हमारी रोग-प्रतिरोधी क्षमता बढ़ती है। बचपन में माँ की ऐसी बातें हमें बोर कर देती थीं। पर वास्तविकता भी यही है कि स्प्राउट्स अर्थात अंकुरित अनाज एक शुद्ध और स्वस्थ नाश्ता है। इससे रोग-प्रतिरोधी क्षमता विकसित होता है। क्या आप जानते हैं कि नेचुरोपैथी अर्थात प्राकृतिक चिकित्सा विज्ञान में इसे दवा का दर्जा दिया गया है।
स्प्राउट्स अर्थात अंकुरित अनाज के फायदे -
- स्प्राउट्स अर्थात अंकुरित अनाज में बहुत कम कैलोरी होती है।
- ये वजन नियंत्रित रखता है।
- सोडियम की अधिक मात्रा अक्सर हृदय और रक्तचाप से जुड़ी समस्याएँ पैदा करती हैं। स्प्राउट्स में सोडियम नहीं होता, जिससे रक्तचाप का स्तर नियंत्रण में रहता है और शरीर उच्च रक्तचाप के स्तर को कम करता है।
- स्प्राउट्स खाने से पाचन शक्ति बढ़ती है, शरीर से गंदगी निकलती है।
- स्प्राउट्स में मौजूद एंटीऑक्सीडेंट्स फ्री रैडिकल्स को नष्ट करते हैं ताकि त्वचा को किसी तरह का नुकसान न पहुंचे और त्वचा कैंसर की संभावना खत्म हो सके।
अपने टेस्टफुल मेनू में स्प्राउट्स अर्थात अंकुरित अनाज को क्यों रखें?
- विशेषज्ञों की मानें तो कच्चे फल और सब्जियों से 100 गुना ज्यादा एन्जाइम्स अनाज को अंकुरित करने पर होते हैं। एन्जाइम्स वे प्रोटीन होते हैं, जो शरीर को सही तरह से कार्य करने के लिए जरूरी होते हैं।
- अनाज को भिगोने और अंकुरण की प्रक्रिया के दौरान उनमें मौजूद प्रोटीन की गुणवत्ता बढ़ जाती है।
- अंकुरण पर फाइबर की मात्रा तुरंत बढ़ जाती है।
- अनाज को अंकुरित करने से विटामिन बी, विटामिन बी कॉम्प्लेक्स, विटामिन सी और विटामिन ई की मात्रा लगभग 20 गुना ज्यादा बढ़ जाती है। रिसर्च के मुताबिक अंकुरण की प्रक्रिया के दौरान स्प्राउट्स में विटामिन बी1 की मात्रा 285 फीसदी, विटामिन बी 2 की मात्रा 515 तक बढ़ जाती है और नीयासिन की 256 फीसदी तक बढ़ जाती है।
- एशेनशियल फैट अक्सर हमारी डाइट का हिस्सा नहीं होते। स्प्राउट्स इस फैट के अच्छे माध्यम हैं।
- अंकुरण के लिए आप मूंग, मोथ और चना आदि अनाजों का उपयोग कर सकते हैं। अनाज को रात भर पानी में भिगोने के बाद सुबह किसी साफ कपड़े में बांध दें या फिर किसी जार में रख दें। दिन में दो बार साफ पानी छिड़कें।
इन बातों का ध्यान अवश्य रखें -
- खाने से पहले स्प्राउट्स को जरूर धो लें। इससे किसी तरह का फंगस या पेस्टीसाइड के कण होंगे तो धुल जाएंगे।
- आग पर पकाने, भूनने या तलने से स्प्राउट्स का पोषण नष्ट होता है। अगर पका कर ही खाना पसंद करते हैं तो भाप पर पका कर खाएं। भाप पर पकाने के लिए उबलते पानी में अंकुरित अनाज डाल कर ढक दें। दो मिनट पकाने के बाद बर्तन से ढक्कन हटा दें। फिर से 15 मिनट के लिए ढक कर पकाएं। मुलायम होने तक पकाएं।
- सलाद के रूप में खाने से स्प्राउट्स के गुण कई गुना बढ़ जाते हैं। टमाटर, प्याज, मूली और खीरे के साथ खाया जाए तो स्प्राउट्स का स्वाद और पोषण बढ़ता है।
- आप टेस्ट को बदलने के लिए धनिया-पत्ती या पुदीना या तुलसी-पत्ते का भी उपयोग कर सकते हैं।
-------------------



No comments:
Post a Comment