वैसे तो रायता कभी भी खाने के स्वाद को दोगुना कर देता है। खाने की मेज़ पर चाहे जितने भी प्रकार की सब्ज़ियां हों लेकिन रायते का अपना महत्व होता है। यह खाने के स्वाद को तो बढा़ता ही है साथ ही इसे पचाने में भी मदद करता है। मैं हमेशा अपने टेस्टफुल मेनू में वही चीजें रखने का प्रयास करती हूँ, जिसे शीघ्रता से तैयार किया जा सके। खीरे का रायता भी झटपट तैयार हो जाता है और खाने में भी बहुत स्वादिष्ट होता है। पाचन क्षमता का विकास करता है।
खीरे का रायता के लिए आवश्यक सामग्री –
- दही - 400 ग्राम
- खीरा - 2
- काली मिर्च पाउडर - 2 चिटकी
- नमक - स्वादानुसार
- काला नमक - 2 चिटकी
- भूना जीरा - 1/2 चम्मच
- बर्फ के टुकड़े - 4-5
कैसे बनाएँ खीरे का रायता?
- खीरे का रायता बनाने के लिए सबसे खीरे को छील लें।
- अब दोनों ओर से आधा आधा इंच काट कर निकाल दें।
- अब धोएँ और कद्दूकस कर लें।
- दही को मथनी की सहायता से फैंट लें तथा उसमे आधा कप पानी मिला लें।
- अब कद्दूकस किये हुया खीरा, काली मिर्च, सादा नमक, काला नमक भूना हुआ जीरा, दही में डाल कर अच्छी तरह मिला लें।
- देखिए, कुछ ही मिनट में आपकी टेस्टफुल मेनू में आपका खीरे का रायता तैयार है।
- रायते को प्याले में निकाल लें।
- रायते में आप ऊपर से जीरा पाउडर डाल लें।
- आप चाहे तो बर्फ का एक-दो टुकड़ा भी डाल लें।
अब शौक से आप खीरे का रायता परोसें।
----------

No comments:
Post a Comment