आज मैंने अपनी टेस्टफुल मेनू में चना दाल की बर्फी रखी है। इसे चना दाल, गुड़ और नारियल इसे आदि से बनाया जाता है। आप इसे पूर्णतः देशी और घरेलू बर्फी भी कह सकते हैं। इसे विभिन्न धर्मों में धार्मिक क्रियाकलापों के अवसर पर भी बनाया जाता है। मुस्लिम घरों में ईद आदि के अवसर पर तो हिन्दू घरों में भगवान श्रीकृष्ण के जन्मदिन के अवसर पर बनाया जाता है।
चना दाल की बर्फी बनाने में बहुत ही आसान और बेहद स्वादिष्ट होती है। आप इसे आसानी से अपने घर में भी बना सकते हैं।
चना दाल की बर्फी के लिए आवश्यक सामग्री -
- चने की दाल - 2 कप (भिगोई हुई)
- गुड़ - 1 1/2 कप
- नारियल - 2 कप (घिसा हुआ, कुछ लम्बाई में काटा हुआ)
- घी- 4 चम्मच
- इलायची - 1/4 चम्मच
- केसर- 1 चुटकी
- काजू- 2 चम्मच
कैसे बनाएँ चना दाल की बर्फी?
अलग-अलग घरों में अलग-अलग तरीके से इस चना दाल की बर्फी को बनाया जाता है। यहाँ मैंने जिस प्रकार बनाया है, वह रेसिपी बता रही हूँ।
- सबसे पहले भिगोए हुए चना दाल को कूकर में रखकर दो सिटी देने तक उबाल लें।
- अब मिक्सी में थोड़ा-थोड़ा डालकर पीस लें।
- इतना होने के बाद एक नॉन-स्टिक पैन में 4 चम्मच घी गरम करें।
- अब उसमें पीसा हुआ चना दाल डालें और 4-5 मिनिट तक भूनें।
- अब पैन में से घी को छान लें।
- अब उसमे नारियल डालें और अच्छे से मिलाएँ।
- इसे भी 4-5 मिनिट तक भूनें।
- अब उसमे इलाइची और केसर डालकर अच्छे से मिलाएँ।
- इतना होने के बाद एक ट्रे या थाली को थोड़े से घी से ग्रीज़ करें।
- अब पैन में गुड़ डालकर अच्छे से मिलाएँ और गुड़ के पिघलने तक पकाएँ।
- अब काजू डालें अच्छे से मिलाएँ।
- अब मिश्रण पूरी तरह से तैयार है।
- अब इसे ट्रे में फैला दें।
- फ़ैलाने के बाद ऊपर से नारियल का लम्बा टुकड़ा भी सजा दें।
- अब पूरे ट्रे को एक अल्यूमिनियम फॉयल से ढक दें और फिर बर्फी के सेट होने तक ट्रे को फ्रिज में रख दें।
10 मिनट बाद निकाल कर आप मनचाहे आकार में काटें और अपनी टेस्टफुल मेनू की शान बढ़ाएँ।
-----------------

No comments:
Post a Comment