मनुष्य मौसम के साथ-साथ खाने का स्वाद भी बदलता रहता है। आज कल बाजार में कच्चे आमों का भंडार लगा हुआ है। हर छोटे-बड़े नुक्कड़ आदि पर भी कच्चे आम मिल जा रहे हैं। इस मौसम में अगर आपको भी आम किसी भी रूप में खाना पसंद है तो, आप आम की खट्टी-मीठी चटनी तैयार कर सकती हैं। आज मैंने अपनी टेस्टफुल मेनू में कच्चे आम की खट्टी-मीठी चटनी रखा है। कच्चे आम की यह खट्टी-मीठी चटनी खाने में बड़ी ही स्वादिष्ट लगती है। आप कच्चे आम की चटनी को कभी भी प्रयोग कर सकती हैं। इससे चाहें तो पूड़ी या पराठा भी बड़े आराम से खाया जा सकता है। यह बनाने में भी आसान है।
कच्चे आम की खट्टी-मीठी चटनी के लिए आवश्यक सामग्री -
- कच्चा आम- 1
- लाल मिर्च पाउडर- 1 चुटकी
- मेथी दाना- 1 चुटकी
- जीरा- 1 चुटकी
- धनिया दाना - 2 चुटकी (भूनकर दरदरा किया हुआ)
- तेज पत्ता- 2
- चीनी- 1/2 चम्मच
- तेल- 1 चम्मच
- नमक- स्वादानुसार
- पानी- कप
कच्चे आम की खट्टी-मीठी चटनी कैसे बनाएँ?
- सबसे पहले कच्चे आम को छील कर मध्यम आकार में काट लें।
- अब एक प्रेशर कुकर में तेल डाल कर गरम करें।
- तेल गरम होने पर उसमें तेज पत्ता डालें।
- अब उसमें मेथी दाना और जीरा डालें तथा चलाएँ।
- अब इसमें आम के कटे पीस डालें और ठीक से मिला लें।
- लगभग 2 मिनट के बाद उ मे नमक, चीनी और लाल मिर्च पाउडर डालें।
- अब इसमें थोड़ा सा पानी डालें और बंद कर दें।
- एक सीटी आने तक पकाएँ।
- सीटी आने के बाद कुकर खोलें और चटनी को थोड़ा चला दें।
- अब ऊपर से दरदरा किया हुआ धनिया दाना डालें। (लोग नहीं भी डालते हैं)
- अब आपकी टेस्टफुल मेनू के लिए कच्चे आम की खट्टी-मीठी चटनी तैयार है।
इसे आप फ्रिज में कई दिनों तक रख सकती हैं।
------------

No comments:
Post a Comment