Tuesday, 17 May 2016

लौकी का कोफ्ता


आज कुछ स्पेशल सब्जी बनाने का मन था। तो आज मैंने अपनी टेस्टफुल मेनू में लौकी (घीया) का कोफ्ता बनाया। वैसे तो कोफ्ते कई चीजों से बनते हैं लेकिन मुझे लगा कि बाकी की तुलना में हम लौकी का कोफ्ता बहुत जल्दी और आसानी से बना सकते हैं। 
लौकी को कई जगह लउका, घीया या कद्दू भी कहते हैं। यह वास्तव में इंसान की सेहत के लिए बेहद फायदेमंद सब्जी है। वजन कम करने में सहायक तो है ही, साथ ही डाइबिटीज के मरीजों को बेहद फायदा पहुंचाती है। इससे पाचन सम्बन्धी परेशानी दूर होती है। साथ ही लौकी विटामिन और प्रोटीन का एक अच्छा श्रोत है। आइए आज आप भी इस गुणकारी लौकी का कोफ्ता बनाइए।

लौकी के कोफ्ते के लिए आवश्यक सामग्री -
  • लौकी  - 1 किलो
  • बेसन  - 2 चम्मच (भुना हुआ)
  • प्याज़ का पेस्ट - 2 चम्मच
  • हरी मिर्च का पेस्ट - 1/2 चम्मच
  • अदरक लहसुन का पेस्ट - 1 चम्मच
  • लाल मिर्च पाउडर - 1/2 चम्मच
  • हल्दी पाउडर - 1/2 चम्मच
  • धनिया पाउडर - 1 चम्मच
  • जीरा - 1/2 चम्मच
  • तेल -  2 चम्मच
  • गरम मसाला पाउडर - 1/4 चम्मच
  • नमक - स्वादानुसार

लौकी का कोफ्ता कैसे बनाएँ? 
  • सबसे पहले लौकी को छीलकर कद्दुकस कर लें। 
  • अब उसे पानी से धो लें। 
  • चाहे तो उबाल लें। 
  • अब उसमे थोड़ा सा चम्मच नमक, हरी मिर्च का पेस्ट और बेसन मिलाएँ।  
  • उसे अच्छी तरह से गूंथ कर मिश्रण के कोफ्ते बना लें। 
  • अब कढ़ाही में तेल गरम करें और कोफ्तों को सुनहरा होने तक तलें। 
  • उसी तेल में जीरा चटकाएँ। 
  • अब अदरक लहसुन का पेस्ट डालकर भूनें। 
  • फिर प्याज़ के पेस्ट को डालकर उसे गुलाबी होने तक भून लें। 
  • उसके बाद कड़ाही में हल्दी, मिर्च, धनिया पाउडर और नमक डालें तथा 5-7 मिनट पकाएँ। 
  • उसके बाद आँच धीमी कर दें और 4-5 मिनट तक फिर पकाएँ। 
  • अब कड़ाही में तले हुए काफ्ते डालकर ढ़क दें और गैस बंद कर दें।

इस प्रकार आपकी टेस्टफुल मेनू के लिए लौकी के कोफ्ते तैयार हैं।
                                         ------------

No comments:

Post a Comment