Saturday, 23 January 2016

खास्ता खजूर

स्वाद में मीठे, एकदम खस्ता, कुरकुरे खजूर बिहार, झारखंड और मध्य-प्रदेश के कुछ हिस्सों की पारम्परिक रेसीपी है। इसे ठेकुआ भी कहते हैं। इसे छठ पूजा के मौके पर विशेष रूप से बनाया जाता है। यह तो एक ऐसा स्वादिष्ट व्यंजन है जिसे कि आप कभी भी अपनी किचेन के टेस्टफुल मेनू में रख सकती हैं। इसे आप कई दिन तक रखकर खा सकती हैं, खिला सकती हैं।

Khasta
  • मैदा – 300 ग्राम
  • चीनी – 150 ग्राम
  • सूजी – 50 ग्राम
  • नारियल – 50 ग्राम कद्दूकस किया हुआ (आप चाहें तो काजू, किशमिश, छुहारे आदि ड्राई फ्रूट डाल सकती हैं)
  • घी – 4 टेबल स्पून मैदा में डालकर गूंथने के लिये
  • इलायची – 5 कूटी हुई
  • तेल -तलने के लिए
Khasta1
  • सबसे पहले इलायची को छील कर इसका पाउडर बना लीजिए।
  • किसी बर्तन में मैदा निकाल लें तथा उसमें कूटी इलायची और कद्दूकस किया हुआ नारियल तथा चीनी डाल दें।
  • अब घी और थोड़े पानी की सहायता से एकदम सख्त और हल्का सूखा आटा गूंथ कर तैयार कर लें।
  • आटा गूंथ कर तैयार है, अब इस आटे से खजूर (ठेकुआ) बनाएँ।
  • इसे बनाने के लिए लोग कई प्रकार के साँचे का भी प्रयोग करते हैं जिससे कि खजूर देखने में भी सुन्दर होता है।
  • अब आप कढ़ाई में तेल डालकर गरम करें।
  • आटे में से थोडा़ सा आटा तोड़कर इसको हथेली की सहायता से गोल या लम्बे आकार में बाइन्ड करते हुये लोई बना लीजिए और हाथ से दबाकर या साँचे पर रखकर डिजाईन में तैयार कर लें।
  • इसी तरह अगर गोल लोई बनाना चाहते हैं तो लोई को गोल आकार देते हुए गोल खजूर बना लें।
  • सारे आटे से खजूर बना लेने के बाद इन्हें मीडिय़म गरम तेल में डालकर तल लें।
  • तेल में जितने ठेकुए आ जाएँ उतने डाल लें और पलट-पलट कर ब्राउन होने तक तलें।
  • जब खजूर ब्राउन हो जाए तब इन्हें निकाल लें और एक प्लेट में पेपर नैपकिन बिछा कर रखें।


  • अब आपके टेस्टफुल मेनू के लिए बहुत ही स्वादिष्ट खजूर (ठेकुआ) बनकर के तैयार हैं।
  • आप इस खजूर (ठेकुआ) को एक माह तक खाने के लिए उपयोग में ला सकती हैं।
—————-

No comments:

Post a Comment