चावल तो सभी पसन्द करते हैं, लेकिन इसमें हरी सब्जियाँ डाल कर पुलाव बना दें तो इसकी स्वाद और पौष्टिकता बढ़ जाती है। आज मैंने अपने टेस्टफुल मेनू में मटर-गाजर का पुलाव बनाया है। स्वास्थ्य की दृष्टि से भी देखें तो मटर और गाजर, दोनों लाभदायक हैं। मटर शरीर में मौजूद आयरन, जिंक, मैगनीज और तांबा शरीर को बीमारियों से बचाता है। यह प्राकृतिक स्क्रब का भी काम करता है। वजन को नियंत्रित तो करता ही है, पेट के कैंसर में भी औषधि का काम करता है। उसी प्रकार गाजर भी हमें तंदुरुस्त रखने के लिए बहुत सारे खास गुण होते हैं। में लाभकारी है। गाजर शरीर से गंदे पदार्थों को बाहर निकालने में मदद करती है। यह अल्सर जैसी खतरनाक बीमारी में भी फायदा करती है। गाजर में विटामिन ‘ई’ प्रचुर मात्रा में होता है। इसमें एक विशेष गुण यह रहता है कि इसके सेवन से नवीन रक्त का निर्माण शीघ्रता एवं प्रचुरता के साथ होता है। इसलिए यह प्रकृति-प्रदत्त उत्तम टॉनिक का कार्य भी करती है। तो आइए आज मैं मटर-गाजर का पुलाव बनाती हूँ।
मटर-गाजर के पुलाव के लिए आवश्यक सामग्री -
कुकर ठंडा होने पर गरमागरम मटर-गाजर का पुलाव निकालें और उसपर धनिया पत्ती डालकर अपनी मनपसंद करी या ग्रेवी वाली सब्जी के के साथ परोसे और खाएँ।
-------------------
मटर-गाजर के पुलाव के लिए आवश्यक सामग्री -
- बासमती चावल - 2 कप (15 मिनट पहले भिगोए हुए)
- प्याज़ - 1 (बारीक कटा हुआ)
- मटर - 1 कप
- गाजर - 1 कप (कटा हुआ)
- घी - 1 चम्मच
- लौंग - 3-4
- दालचीनी - 1 इंच
- हरी इलाइची - 2-3
- तेज पत्ता - 2
- हरी मिर्च - 2-3 (लम्बाई में कटी हुई)
- हरी धनिया - ¼ कप (कटी हुई)
- नमक - स्वादानुसार
- सबसे पहले एक प्रैशर कुकर में घी डालकर गर्म करें।
- अब इसमें प्याज डालकर हल्का गुलाबी होने तक भूनें, फिर इसमें मटर और गाजर डालकर 2 मिनट चलाएँ।
- अब लौंग, इलाइची, तेजपत्ता डाले और पकने दें।
- हरी मिर्च डालकर 2 मिनट तक भूने।
- भीगे हुए चावल मिला कर 2-3 मिनट और भूने।
- अब दो कप पानी और स्वादानुसार नमक मिला के उबलने दें।
- एक उबल आने के बाद कुकर का ढक्कन बंद करके एक सीटी आने तक पकाएँ।
कुकर ठंडा होने पर गरमागरम मटर-गाजर का पुलाव निकालें और उसपर धनिया पत्ती डालकर अपनी मनपसंद करी या ग्रेवी वाली सब्जी के के साथ परोसे और खाएँ।
-------------------



No comments:
Post a Comment