बेसन का उपयोग हम अक्सर अपने किचेन में अलग-अलग प्रकार से करते रहते हैं। इसका उपयोग बहुत से देशों में होता है किन्तु भारत, पाकिस्तान, बांग्लादेश में भोजन में सबसे अधिक प्रयोग किया जाता है। आपने बेसन की पकौड़ियाँ तो बहुत खाई होंगी, चिल्ले स्वाद तो लिया होगा, लेकिन क्या आपको पता है कि बेसन की सब्जी भी बहुत स्वादिष्ट बनती है। आज मैंने अपने टेस्टफुल मेनू में बेसन की सब्ज़ी रखा है। आप भी इस रसदार सब्ज़ी को बनाकर एक ग्रेवी वाली सब्ज़ी का आनंद ले सकती हैं। तो आइए आज हम बेसन की सब्जी बनाते हैं।
बेसन की सब्जी के लिए आवश्यक सामग्री -- चने का बेसन - 250 ग्राम
- प्याज - 2 (कटा हुआ)
- हरी मिर्च - 2-3 (बारीक़ कटी हुई)
- अदरक - 1/2 पेस्ट
- लहसुन - 1/2 पेस्ट
- टमाटर -1 कप (बारीक़ कटा हुआ)
- धनिया पाउडर - 1 चम्मच
- हल्दी पाउडर - 1 चम्मच
- गरम मसाला - 1 चम्मच
- मिर्च पाउडर - 1/2 चम्मच
- तेल - 3 चम्मच
- नमक - स्वादानुसार
बेसन की सब्जी कैसे बनाएँ?
- सबसे पहले बेसन को छ्लनी से छान लें फिर उसे किसी बर्तन में निकाल लें।
- बेसन में 1/2 चम्मच हल्दी, 1/2 चम्मच गरम मसाला, स्वादानुसार नमक और लालमिर्च पाउडर डालकर उसका गाढा पेस्ट बना लें।
- पेस्ट को दस मिनट तक छोड़ दें।
- इस बीच चूल्हे पर कड़ाही चढ़ाकर उसमे दो चम्मच तेल डालें।
- जब तेल गर्म हो जाये तो उसे पुरी कड़ाही में फैला दें ताकि बेसन चिपके नहीं।
- अब तेल में बेसन का पेस्ट डालें और उसे हलवा की तरह बना लें।
- अब किसी थाली में बेसन निकाल लें और फैलाकर ठंढा होने दें।
- ठंढा होने के बाद उसे बर्फी के आकार में पीस-पीस काट लें।
- अब उसका ग्रेवी बनाने के लिए सबसे पहले कढ़ाई को चूल्हे पर चढ़ाएँ।
- कढ़ाई को थोड़ा गरम होने दें, फिर उसमें 1 चम्मच तेल डालें।
- जब तेल गरम हो जाये तो उसमे कटा हुआ प्याज डालकर हलकी आँच पर 5 मिनट तक भुने।
- इसके बाद उसमे ½ चम्मच धनिया और ½ चम्मच हल्दी पाउडर डालकर 5 मिनट तक भुने।
- जब मसाला तेल छोड़ने लगे तब जितना ग्रेवी चाहिए उतना पानी डालें।
- अब 2 मिनट बाद उसमे अदरक और लहसुन का पेस्ट डालें।
- 3-4 मिनट बाद कटा टमाटर डालें और पकाएँ।
- जब एक उबाल आ जाये तब उसमे 1/2 चम्मच लाल मिर्च पाउडर और 1/2 चम्मच गरम मसाला डालकर 5 मिनट और पकाएँ।
- अब आपकी टेस्टफुल मेनू के लिए बेसन की सब्ज़ी तैयार है।
- आप चाहें तो बेसन की सब्जी धनिया पत्ते से सजाएँ।
- अब गरमागरम चपाती, पराठे या चावल के साथ परोसें।
- निश्चय ही आपको बेसन का यह स्वाद बहुत पसंद आएगा।
--------------




No comments:
Post a Comment