Tuesday, 26 January 2016

पनीर भुर्जी


    पनीर भुर्जी एक लोकप्रिय व्यंजन है, जिसे दुनियाभर के भारतीय लोग पसंद करते हैं। यह एक आसान, मसालेदार व्यंजन है, जो ब्रेड, पराठा या रोटी के साथ बहुत स्वादिष्ट लगता है। मैं अपने बेटे या पति के टिफ़िन के लिए कई बार पनीर भुर्जी  को मलासा डोसा में आलू के प्रयोग की तरह प्रयोग कराती हूँ। उन्हें भी पनीर भुर्जी का यह रूप बेहद पसंद आता है। एक बात है कि पनीर भुर्जी के लिए ताज़े पनीर का उपयोग करना चाहिए और इसे परोसने के तुरंत पहले बनाना चाहिए, नहीं तो वह नम पड़ जाएगा। आज फिर मैंने अपनी टेस्टफुल मेनू में पनीर भुर्जी रखा है। आप भी बनाकर देखिए। यह खाने में बहुत ही स्वादिष्ट और बनाने में बेहद आसान है। 
पनीर भुर्जी  के लिए आवश्यक सामग्री -


  • पनीर - 250 ग्राम
  • प्याज़ - 1/2 कप (बारीक या लम्बा कटा हुआ)
  • घी/तेल  - 1 चम्मच 
  • जीरा - 1/2 चम्मच
  • हल्दी पाउडर - 2चुटकी
  • हरी मिर्च - 1-2 (लम्बा कटा)
  • अदरक - 1 इंच लंबा टुकड़ा (कद्दूकस किया हुआ)
  • गरम मसाला - 1/6 छोटी चम्मच
  • नमक - स्वादानुसार 
पनीर भुर्जी कैसे बनाएँ?


  • एक नॉन-स्टिक कड़ाही में घी/तेल गरम करें और उसमे जीरा डालें। 
  • जब जीरा चटखने लगे तब उसमे प्याज़ डालें और तेज़ आँच पर 1-2 मिनट भूनें। 
  • उसमे 2 चम्मच पानी डालें और अच्छे से मिलाएँ। 
  • अब धीमी आँच पर 2-3 मिनट लगातार चलाते हुए पकाएँ। 
  • उसमे गरम मसाला, हल्दी, हरी मिर्च और 1 चम्मच पानी डालें। 
  • अब अच्छे से मिलाकर मध्यम आँच पर 1-2 मिनट लगातार चलाते हुए पकाएँ। 
  • अब पनीर,नमक और 1 चम्मच पानी डालें तथा अच्छे से मिलाकर मध्यम आँच पर 1-2 मिनट पकाएँ। 
  • पनीर जले नहीं, इसके लिए बीच-बीच में चलते रहें। 

   अब आपकी टेस्टफुल मेनू के लिए गरमा गरम पनीर भुर्जी तैयार है। 
                                                    -----------------------

No comments:

Post a Comment