कॉर्न (मकई) एन्टिऑक्सिडेंट से भरपूर होने के कारण सेल को क्षति पहुँचाने वाले फ्री रैडिकल से लड़ता है और हृदय की बीमारी, कैंसर आदि से लड़ने में मदद करता है। गेहूं, चावल या ओट की तुलना में कॉर्न एन्टिऑक्सिडेंट का अच्छा स्रोत होता है। इसके अलावा कैरिटेनॉएड, विटामिन सी और विटामिन ई का भी स्रोत है। फाइबर से भरपूर होने के कारण कब्ज़ की बीमारी को दूर करने में मदद करता है। शरीर से टॉक्सिन दूर करने में भी मदद करता है।
हम अपनी सब्जियों में अक्सर स्वीट कॉर्न का उपयोग अलग-अलग तरह से करते रहते हैं। आज मैंने इसका उपयोग ऑनियन (प्याज) के साथ किया। यह स्वीट कॉर्न विथ ऑनियन बहुत ही आसानी से बन गया तथा सबको स्वादिष्ट भी लगा। आज मैंने अपने टेस्टफुल मेनू में 'स्वीट कॉर्न विथ ऑनियन' रखा है। आप भी बनाइए और एक अलग स्वाद का आनंद लीजिए।
स्वीट कॉर्न विथ ऑनियन के लिए आवश्यक सामग्री -
- स्वीट कॉर्न -1 कप (उबला हुआ)
- प्याज - 2 कप (बारीक कटा हुआ)
- तेल - 1 चम्मच
- अदरक -1/2 चम्मच (बारीक कटा हुआ)
- लहसुन - 1 चम्मच (बारीक कटा हुआ)
- जीरा - 1 चिटुकी
- हरी मिर्च - 1 (लम्बी कटी हुई)
- हल्दी पाउडर -1/2 चम्मच
- गरम मसाला - 1/2 चम्मच
- नमक - स्वादानुसार
स्वीट कॉर्न विथ ऑनियन कैसे बनाएँ?
- सबसे पहले प्याज़ को छिल कर बारीक काट लें।
- फिर अदरक और लहसुन को भी बारीक काट लें।
- एक कढ़ाई में तेल गरम करे और जीरा डाल कर भूने।
- जीरा भून जाने पर मिर्च, अदरक और लहसुन डालकर पकाएँ।
- अब बारीक कटा हुआ प्याज डालकर ब्राउन होने तक पकाएँ।
- प्याज पक जाने के बाद उसमें हल्दी और गरम मसाला डालकर मिला लें।
- अब सब्जी को 5 मिनट तक धीमी आँच पर तेल छूटने तक पकाएँ।
- अब उबले हुए कॉर्न (मकई) डालकर मिला लें तथा 2-3 मिनट पकने दें।
- अब आपकी टेस्टफुल मेनू के लिए स्वीट कॉर्न विथ ऑनियन तैयार है।
आप अब गरमा गरम रोटी, चपाती या पराठे के साथ स्वीट कॉर्न विथ ऑनियन परोसें और एक अलग स्वाद का आनंद लें।
----------------





No comments:
Post a Comment