Friday, 29 January 2016

क्रीमी-क्रंची चपाती

    मेरा चार वर्षीय बेटा अक्सर खाने में आना-कानी करता रहता है। मैं उसके लिए हमेशा कुछ नया सोचती रहती हूँ। हमारे घरों में अधिकतर गेहूँ के आटे से चपाती बनाई जाती है। गेहूँ के आटे से बनी (चपाती) रोटी जल्दी पचती है और आसानी से बन जाती है। यह स्वादिष्ट होने के साथ ही स्वास्थ्य के लिए भी लाभदायक होती है। आज मैंने अपनी टेस्टफुल मेनू में उसके लिए क्रीमी और क्रंची चपाती रखा। यह चपाती आपको स्पेनिश खाना क्वेसाडिल्ला और इटालियन खाना टॉरटिल्ला की याद जाएगी। मेरी क्रीमी-क्रंची चपाती की रेसिपी कुछ वैसी ही है। हाँ, यह पूरी तरह से वेजिटेरियन है तथा बनाने में बहुत ही आसान। इसे हम अपनी भारतीय किचेन में बड़ी आसानी से बना सकते हैं। मैं पूर्ण विश्वास के साथ कह सकती हूँ कि यह क्रीमी-क्रंची चपाती आपके किड्स में डिनर के लिए बेचैनी जगा देगी। एक बार आप भी बनाकर देखिए, अपने बच्चे के डाइट के प्रति आपको चिंतित नहीं रहना पड़ेगा। 
क्रीमी-क्रंची चपाती के लिए आवश्यक सामग्री -


  • आटा - 2 कप (गूँथा हुआ)
  • मक्खन या मेयोनीज - 4 चमम्च 
  • घी - 4 चम्मच
 
सब्जी के लिए -



  • मटर - 1 कप
  • आलू - 2 
  • पत्ता गोभी - 1 कटोरी (कटा हुआ)
  • प्याज - 1 (कटा हुआ)
  • धनिया पाउडर - 1/2 चमम्च 
  • हल्दी पाउडर - 1/2 चमम्च 
  • नमक - स्वादानुसार 

क्रीमी-क्रंची चपाती कैसे बनाएँ?
  • बच्चों के लिए क्रीमी-क्रंची चपाती बनाने के लिए सबसे पहले आटा गूँथ कर रख लें। 
  • अब मटर, आलू, पत्ता गोभी और प्याज आदि की सब्जी बनाएँ। 
  • कड़ाही में एक चम्मच घी डालें। 
  • घी के गरम हो जाने पर सब्जी की छौंक लगाएँ। 
  • सब्जी में स्वाद के लिए धनिया, हल्दी पाउडर  और नमक डालें। 
  • बच्चों के लिए सब्जी बनाते समय मिर्च न डालें। 
  • अब सब्जी को किसी खुले बरतन (प्लेट आदि) में 1-2 मिनट ठंडा होने दें। 
  • सब्जी ठंडा होने पर उसमे 4 चमम्च मक्खन या मेयोनीज डालकर मैस कर लें। 

  • अब चूल्हे पर नॉन-स्टीक तवा चढ़ाएँ। 
  • तवे पर चपाती को एक ओर हल्का सेंक कर पलट लें। 
  • पलटने के बाद मैस की हुई सब्जी और मक्खन या मेयोनीज को चम्मच की सहायता से चपाती के आधे हिस्से में रखें। 

  • अब आधी चपाती को मैस की हुई सब्जी और मक्खन या मेयोनीज पर मोड़ दें। 
  • अब तवे पर 1 चम्मच घी डालकर चपाती को उलट-पलटकर सेंकें। 
  • इससे आपकी क्रीमी चपाती क्रंची हो जाएगी और आपके बच्चे को बेहद पसंद आएगी।  

  • अब आपकी टेस्टफुल मेनू के लिए चपाती तैयार है। 
  • आप किसी प्लेट में निकालें तथा चाकू से दो-तीन भागों में काटकर अपने बच्चे हो दें। 
  • छोटे-छोटे टुकड़े से वह ऊबेगा नहीं। 
  • आपके बच्चे को एक नया स्वाद मिलेगा और आपको उसकी डाइट को लेकर चिंता से मुक्ति। 

                                                  --------------

No comments:

Post a Comment