वैसे तो गुजिया होली-दीपावली पर बनने वाली एक मीठी पकवान है, पर इसे जब चाहे तब हम बना लिया करते हैं। गुजिया में मुख्यतः मावा भरा जाता है जो इसके मिठास को और बढ़ा देता है। आज अपनी टेस्टफुल मेनू में मैंने नमकीन गुजिया रखा है। यह आपको एक नए स्वाद से परिचित करवाएगा। आइए आज नमकीन गुजिया बनाते हैं।
नमकीन गुजिया के लिए आवश्यक सामग्री -
- मैदा - 2 कप
- मटर दाना - 200 ग्राम
- आलू - 2 (उबला और मैश किया हुआ)
- प्याज - 2 (बारीक कटा हुआ
- काजू - 5-7 (बारीक कटे हुए)
- बादाम - 5-7(बारीक कटे हुए)
- इलायची - 1/4 चम्मच
- धनिया पाउडर - 1/2 चम्मच
- लाल मिर्च पाउडर -1/4 चम्मच
- गरम मसाला पाउडर - 1/4 चम्मच
- हींग - 1 पिंच
- घी - 250 ग्राम
- नमक - स्वादानुसार
नमकीन गुजिया कैसे बनाएँ ?
- सबसे पहले मैदा को किसी बर्तन में निकाल लें।
- अब दो चम्मच घी डाल कर अच्छी तरह मिलाएँ।
- अब थोडा़-थोडा़ पानी डालते हुए थोड़ा सख्त आटा गूँथ लें।
- गूँथने के बाद आटे को 15-20 मिनट के लिए ढककर रख दें।
- अब भरावन तैयार करें।
- सबसे पहले पैन में एक चम्मच घी डाल कर गरम करें।
- गरम होने पर हींग डालें।
- फिर प्याज, मटर और आलू डालकर मिला लें।
- अब काजू, बादाम, इलायची डालें और भूनें।
- एक मिनट बाद धनिया पाउडर, लाल मिर्च पाउडर, गरम मसाला पाउडर और नमक डालकर बारीक़ मिलाते हुए 4-5 मिनट भूनें।
- अब आपकी नमकीन गुजिया के लिए नमकीन भरावन तैयार है।
- इसे किसी प्लेट में निकाल लें और थोड़ा ठंडा होने दें।
- अब आटे को मसल कर चिकना कर लें और छोटी-छोटी लोइयाँ तोड़ लें.
- लोइयों को मसल कर गोल करके पेड़े जैसा बना लें।
- अब एक लोई को लेकर गोल बेलें।
- बेली हुई पूरी के बीच में एक चम्मच भरावन रखें और फिर आधे से मोड़कर मिला लें।
- किनारों पर उंगली के सहारे से पानी कर मोड़ लें।
- आप चाहें तो साँचे का भी उपयोग कर सकते हैं, मगर नमकीन गुजिया में भरावन हाथ से ठीक से तैयार होता है। फटने का डर नहीं होता।
- अब कढ़ाई में घी डालकर गरम करें।
- घी गरम होने पर चार-पाँच गुजिया एक बार डालकर तलें।
- जब गुजिया ब्राउन हो जाये तब निकाल लें।
इस प्रकार आपकी टेस्टफुल मेनू के लिए क्रिस्पी नमकीन स्नैक्स के रूप में नमकीन गुजिया तैयार है।
------------------

No comments:
Post a Comment