गर्मी आते ही खीरे की लोकप्रियता बढ़ जाती है। खीरे से सभी ठंडक पाते हैं और गर्मी से राहत मिलती है। हम अधिकतर खीरे को सलाद और रायते के रूप में प्रयोग करते हैं। आज मैंने अपनी टेस्टफुल मेनू में खीरा का जूस रखा है। इसके असरकारी और फायदेमंद गुणों के कारण सबको विशेषकर गर्मियों में प्रयोग करना चाहिए। खीरे में प्रचुर मात्रा में एंटी ऑक्सीडेट होते है जो हमारे शरीर के इम्यून फंक्शन को बरकरार रखने मदद करते है। इसे रोजाना खाने से गर्मी से लू नहीं लगती। खीरा खाने से थकावट नहीं होती है।
खीरा के अनेक फायदे हैं। इसका प्रयोग गर्मी से राहत देने और जलन को दूर करने के लिए घरेलू उपचार के रूप में किया जाता रहा है। इसे छिलके समेत खाना अच्छा रहता है। खीरे में फाइबर बहुत होता है। यह हमारा वजन तो नियंत्रित करता ही है, पेट निकलने की समस्या में भी सहायक सिद्ध होता है।
डायबिटीज, एसिडिटी, ब्लड प्रेशर से पीड़ित व्यक्ति या जो वजन को नियंत्रित करना चाहते है, उन्हे सुबह खाली पेट खीरे का जूस लेना चाहिए। स्वाद बढ़ाने के लिए उसमें थोड़ा नीबू और पुदीना डाल सकती है। आप निश्चिन्त होकर खीरे का जूस पियें और स्वस्थ जियें। हाँ, अगर आपको ब्लड प्रेशर की समस्या है तो जूस में नमक न डालें। इसका जूस नियमित रूप से पीने से मुँहासे आदि स्किन सम्बंधित रोग नहीं होते।
खीरा का जूस के लिए आवश्यक सामग्री -
- पानी - 2 गिलास
- खीरा - 2
- एक नींबू का रस
- पुदीना पत्ती - 7-8
- काला नमक - 1/2 चम्मच
- सफेद नमक - 1/4 चम्मच
- चीनी - 1 चम्मच
- बर्फ के टुकड़े - 6
- भूना जीरा पाउडर - 1/2 चम्मच
खीरा का जूस कैसे बनाएँ?
- सबसे पहले खीरे को साफ धोकर टुकड़ों में काट लें।
- आप चाहें तो इसके छिलके भी उतार सकती हैं।
- अब मिक्सर जार में खीरा, नींबू का रस, पुदीना की पत्ती, काला नमक, सफ़ेद नमक और चीनी डालकर ग्राइंड करें।
- अब उसमे चार बर्फ के टुकड़े डालकर फिर से ग्राइंड करें।
- अब खीरे के जूस को जग में छलनी से छान लें।
- ग्राइंड खीरे को छलनी में चम्मच से दबाकर अच्छी तरह से जूस निचोड़ लें।
- अब भूना जीरा पाउडर डालकर मिलालें।
- देखिए, कुछ ही मिनट में आपकी टेस्टफुल मेनू के लिए खीरा जूस तैयार है।
- तैयार है खीरे का जूस को पुदीना की पत्तियों से सजाकर ग्लास में पेश करें।
परोसते समय आप गिलास में एक- दो बर्फ के टुकड़े भी डाल दें। स्वाद में चार-चाँद लग जाएगा।
-------------

No comments:
Post a Comment