कटहल एक ऐसा फल है जिसको भारतीय रसोई में कई प्रकार से प्रयोग किया जाता है। कटहल की सब्जी, पकौडे़ या अचार सबका पसंदीदा होता है। जब यह पक जाता है तब इसके अंदर के मीठे फल को खाने का अलग ही आनंद है। कटहल में विटामिन ए, सी, थाइमिन, पोटैशियम, कैल्शियम, राइबोफ्लेविन, आयरन, नियासिन और जिंक आदि कई पौष्टिक तत्त्व पाये जाते हैं । इसमें खूब सारा फाइबर पाया जाता है और साथ ही इसमें बिल्कुल भी कैलोरी नहीं होती। आज मैंने अपनी टेस्टफुल मेनू में कटहल की रसेदार सब्जी रखा है।
कटहल की सब्जी के लिए आवश्यक सामग्री-
- कटहल - 250 ग्राम (टुकड़ों में कटा हुआ)
- प्याज - 2 (कटा हुआ)
- लहसुन - 1 चम्मच
- हरी मिर्च - 1-2 (कटी हुई)
- हल्दी पाउडर- 1 चम्मच
- लाल मिर्च पाउडर- 1 चम्मच
- धनिया पाउडर- 1चम्मच
- गरम मसाला- 1 चम्मच
- जीरा- 1/2 चम्मच
- तेज पत्ता- 2
- टमाटर - 2 (कटा हुआ)
- तेल - 4 चम्मच
- नमक- स्वादानुसार
कटहल की सब्जी कैसे बनाएँ ?
- सबसे पहले कटहल के टुकड़ों को साफ धो लें।
- अब उसमे प्याज, लहसुन, हरी मिर्च, लाल मिर्च का पाउडर, धनिया पाउडर, गरम मसाला, हल्दी पाउडर और नमक डाल लें।
- अब दो चम्मच तेल डालें।
- अब पूरे मसाले को कटहल में अच्छी तरह से मिला लें।
- फिर गैस पर कूकर रखें और तेल गरम करें।
- अब जीरा और तेज पत्ता डालें।
- जब जीरा चटकने लगे तब कूकर में कटहल डाल लें।
- अब 10-12 मिनट तक धीमी आँच पर बार-बार चलाते हुए भूनें।
- इसके बाद टमाटर डालें और दो मिनट तक चलाते हुए भूनें।
- अब सब्जी में एक कप पानी डाल कर उसे पुनः दो मिनट तक भूनें।
- इसके बाद कूकर बंद कर दें।
- तीन सिटी के बाद गैस बंद कर दें।
इस प्रकार आपकी टेस्टफुल मेनू के लिए स्पाइसी कटहल की सब्जी तैयार है।
-------------

No comments:
Post a Comment