अकसर लोग चावल को मोटापे से जोड़ कर देखते हैं, लेकिन अगर आप ब्राउन राइस खा रहे हैं तो इस समस्या से निश्चित रहें। ब्राउन राइस अर्थात भूरा चावल से मोटापा बढ़ता नहीं, बल्कि यह वजन कम करने में सहायक है। आप क्यों न ऐसे चावल को अपनी डाइट में शामिल करें, जिसके सिर्फ फायदे ही फायदे हैं। निश्चय ही ब्राउन राइस हर प्रकार से उपयोगी है। आज मैंने अपनी टेस्टफुल मेनू में ब्राउन राइस ही रखा है।
सबसे पहले आपको यह बता दूँ कि ब्राउन राइस का भूसा नहीं उतारा जाता। इस कारण इसके पोषक तत्त्व साबुत अनाज जितने ही रहते हैं। ब्राउन राइस जिन्हें बटुआ या छिलके वाले चावल के नाम से भी जाना जाता है। ये चावल की कम परिष्कृत किस्म है। इसकी केवल बाहरी परत होती है और छिलका हटा हुआ होता है लेकिन फिर भी इसका बाहरी चोकोर आवरण भूरे रंग का होता है जो कि इसे हल्का भूरा रंग, अखरोट का स्वाद और चबाने वाली बनावट देता है। ब्राउन राइस में दिमाग के लिए पोषक तत्व होते हैं इसलिए यह अधिक पोष्टिक है। ब्राउन राइस एक पूर्ण खाद्य अनाज है जो कि विटामिन बी, फास्फोरस, सेलेनियम, मैंगनीज, पोटेशियम और मैग्नीशियम सहित कई जरूरी पोषक तत्व प्रदान करता है।
ब्राउन राइस के प्रति मान्यता -
- हालांकि ब्राउन राइस को इसके स्वाद, पकने में ज्यादा समय लेने और ज्यादा समय तक न रख पाने की वजह से भारत में अकसर लोग इसे लेना पसंद नहीं करते।
- अब बेहतर तकनीक की मदद से ब्राउन राइस को ज्यादा समय तक रखा जा सकता है।
- इसका स्वाद भी अब काफी लोगों को पसंद आने लगा है।
- पहले इस भूरे चावल को गरीबों का खाना माना जाता था, लेकिन आज इसके पौष्टिक तत्त्वों की वजह से बहुत किमती माना जाता है।
- आज स्वास्थ्य के प्रति सचेक व्यक्तियों ने इसे अपने आहार का भाग बना लिया है।
ब्राउन राइस क्यों खाएँ?
- ब्राउन राइस को अपने भोजन का मुख्य भाग बनाना चाहिए क्योंकि यह स्वास्थ्य के लिये लाभदायक होता है।
- यह डाइटरी फाइबर और फाईटोन्यूट्रीएंट्स का एक अच्छा स्त्रोत है जो कि वजन को मेन्टेन रखने जैसे कई सुरक्षात्मक स्वास्थ्य लाभ प्रदान करता है।
- ब्राउन राइस में सेलेनियम होता है जो कि पेट के कैंसर की सम्भावना को कम करता है।
- ब्राउन राइस में फाइबर होता है जो कि एलडीएल कोलेस्ट्रॉल को कम करने में मदद करता है।
- इसे खाने से ब्लड प्रेशर कम होता है और धमनियों में प्लाक बनने के खतरे को कम करता है।
- ब्राउन राइस में फाइबर की अधिकता होती है, इसलिए यह आप के द्वारा ली जाने वाली कैलोरीज की मात्रा को कण्ट्रोल करता है और आपका पेट काफी देर के लिए भर जाता है।
- फाइबर की अधिकता के कारण ब्राउन राइस पाचन तंत्र के लिए लाभकारी है।
- एक कप ब्राउन राइस शरीर को रोजाना आवश्यक इक्कीस प्रतिशत मैग्नीशियम प्रदान करता है।
- (मैग्नीशियम कैल्शियम के अवशोषण के लिए भी जरूरी है जो हड्डियों के स्वास्थ्य के लिए आवश्यक पोषक तत्व है।)
- चावल में मौजद फाइबर ब्लड शुगर के स्तर को नियमित करके टाइप -2 शुगर को रोकने में मदद करता है।
- यह अस्थमा के लक्षणों को कम करने में मदद करता है।
कैसे बनाएँ ब्राउन राइस?
- स्वाद और स्वास्थ्य की दृष्टि से लोग इसे तरह-तरह से बनाते हैं।
- मैंने अपनी टेस्टफुल मेनू में बहुत ही प्लेन ब्राउन राइस बनाया है।
- आप सबसे पहले ब्राउन राइस को साफ करके थोड़े समय के लिये भिगो लें।
- पानी छान लें और सूखे चावल का तिगुना पानी मिलाकर प्रैसर कुक में रख लें।
- यह ध्यान रहे कि ब्राउन राईस को पकने में अधिक समय लगता है।
- इसे पकने में करीब 30-35 मिनट लग सकता है।
- अब 30-35 मिनट के बाद इसे उतार लें।
- आपकी टेस्टफुल मेनू के लिए ब्राउन राइस तैयार है।
- इसे किसी भी तरी के साथ परोसे और स्वाद के साथ ही स्वास्थ्य का लाभ उठाएँ।
-----------------

No comments:
Post a Comment