तोरई को अलग-अलग जगह पर अलग-अलग नाम से जाना जाता है। इसे नेनुआ, घेवड़ा, गिल्की, तुरई, तोरी आदि भी कहते हैं। यह वैसे तो जाड़े में भी मिलाती है, मगर मूलतः गर्मियों की सब्जी है। तोरई ये बेहद सुपाच्य होती है। यह हमारे स्वास्थ्य के लिए बहुत ही फायदेमंद होता हैं। इसमें फाइबर, विटामिन और मिनरल्स भरपूर मात्रा में पाया जाता हैं। तोरई का प्रयोग मधुमेह, नेत्र रोग, पीलिया, संक्रमण, त्वचा रोग जैसे कई अन्य बीमारियों के इलाज में किया जाता है।
तोरई में संतृप्त वसा, कोलेस्ट्रॉल और कैलोरी बहुत ही कम है जो वजन कम करने में सहायक होता हैं। यह मधुमेह के रोगियों के लिए काफी फायदेमंद होता हैं। इसमें बीटा कैरोटीन पाया जाता है जो नेत्र दृष्टि बढ़ाने में मदद करता हैं। तोरई (नेनुआ) मुँहासे, एक्जिमा, सोरायसिस और अन्य त्वचा संबंधी रोगों के उपचार में सहायक होता है। तोरई की सब्जी खाने से शरीर की प्रतिरक्षा प्रणाली मजबूत होता हैं। यह खून को शुद्ध करने में मदद करता है। तोरई में विटामिन सी, जिंक, आयरन, राइबोफ्लेविन, मैग्नीशियम, थायमिन, फॉस्फोरस और फाइबर प्रचुर मात्रा में पाया जाता है।
तोरई (नेनुआ) की सब्जी बहुत ही पौष्टिक होती है, लेकिन तोरई खाना सभी नहीं पसन्द करते। अगर हम उस तोरई को थोड़े अलग तरीके से बनाएँ तो बड़ी स्वादिष्ट बन जाती है। आज मैंने अपनी टेस्टफुल मेनू में मसालेदार तोरई बनाई है। यह बेहद स्वादिष्ट है। इसे आपको भी बनाना चाहिए।
तोरई (नेनुआ) की सब्जी बहुत ही पौष्टिक होती है, लेकिन तोरई खाना सभी नहीं पसन्द करते। अगर हम उस तोरई को थोड़े अलग तरीके से बनाएँ तो बड़ी स्वादिष्ट बन जाती है। आज मैंने अपनी टेस्टफुल मेनू में मसालेदार तोरई बनाई है। यह बेहद स्वादिष्ट है। इसे आपको भी बनाना चाहिए।
मसालेदार तोरई के लिए आवश्यक सामग्री -
- तोरई - 250 ग्राम
- टमाटर - 1
- प्याज - 1
- लहसुन - 1 गाँठ
- धनिया पाउडर - 1 चम्मच
- हल्दी पाउडर - 1 चम्मच
- हरी मिर्च - 2
- हींग - 1 चुटकी
- जीरा - 1 चुटकी
- लाल मिर्च पाउडर - 1/4 चम्मच
- नमक स्वादानुसार
- तेल - 4 चम्मच
मसालेदार तोरई कैसे बनाएँ?
- सबसे पहले तोरई (नेनुआ) को साफ धोकर छील लें।
- छीलने के बाद फिर से एक बार धो लें।
- पानी छन जाने पर दो से ढाई इंच के लम्बे टुकड़े में काट लें।
- अब बीच से चीरकर दो भाग में कर लें।
- अब टमाटर, लहसुन, प्याज, हरी मिर्च, लहसुन आदि मिक्सी में डालकर बारीक़ पीस लें।
- पिसने के बाद एक कटोरी में निकाल लें।
- अब कडाही में 4 चम्मच तेल डालें।
- तेल गर्म होने पर जीरा डालें तथा चटकने दें।
- अब इसमें मिक्सी में पिसा मसाला डालें और चलाते रहें।
- मसाला में अब धनिया पाउडर, हल्दी पाउडर, लाल मिर्च पाउडर, हींग और नमक डालें।
- अब तोरई छौंक दें और मिलाकर ढक दें।
- एक-एक मिनट पर चलाते रहें।
- इस प्रकार 10-12 मिनट तक करें।
- अब आप देखेंगी कि तोरई हल्का भूरा हो गई है।
- अगर मसाले का पानी नहीं सूखा है तो कुछ देर और भूने।
इस प्रकार आपकी टेस्टफुल मेनू के लिए मसालेदार तोरई तैयार है।
----------
----------

No comments:
Post a Comment